रायपुर, 20 जून । raipur police : रायपुर पुलिस ने विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और खरोरा थाना क्षेत्र में हुई 6 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर अविनाश गोस्वामी और चोरी के जेवर खरीदने वाले लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को गिरफ्तार किया है।
5 सूने मकानों और एक दुकान में चोरी
raipur police : पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 5 सूने मकानों और एक दुकान में चोरी करने के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर और महासमुंद में चोरी और नकबजनी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवर जब्त की गई
raipur police : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवर, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है।
4 अन्य आरोपियों और अपचारियों के खिलाफ कार्रवाई
raipur police : इस मामले में पुलिस पहले ही 4 अन्य आरोपियों और अपचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 186/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 241/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस, थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस, अपराध क्रमांक 233/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 234/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराधा पंजीबद्ध किया गया है।
विधानसभा, तिल्दा-नेवरा और धरसींवा में चोरी की वारदात
raipur police : प्रकरण 1 विधानसभा थाना क्षेत्र के परसुलीडीह स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर सामन्तरा के सूने मकान का ताला तोड़कर 22 से 28 मार्च 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
प्रकरण 2 तिल्दा-नेवरा के भूमिया वार्ड क्रमांक-4 निवासी केयूर भूषण शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर 3-4 मई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, नकदी, पूजा सामग्री और अन्य सामान चोरी कर लिया था।
तीन थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार चोरी, सूने मकान और दुकान बने निशाना
एंटी क्राइम टीम और संयुक्त टीम की कार्रवाई
मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया
raipur police : पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह के मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी और दो अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालकों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश कर तीनों को भी पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। उसने यह भी बताया कि चोरी के जेवर दलदल सिवनी, पंडरी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को बेच दिए थे।
पुलिस ने लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को भी गिरफ्तार
raipur police : इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी के जेवर खरीदने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी की पायल, सिक्के और चेन, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्विफ्ट डिजायर कार (CG 22/4440) तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.20 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।
सेंधमारी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज
raipur police : पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी महासमुंद जिले के कोतवाली थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ महासमुंद के कोतवाली, तेंदूकोना और पिथौरा थानों के अलावा रायपुर के सिविल लाइन थाना में चोरी और सेंधमारी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पहले भी इन मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:
- अविनाश गोस्वामी (31 वर्ष), निवासी ग्राम रैता, थाना धरसींवा, जिला रायपुर
- लक्ष्मी नरसिम्हा (24 वर्ष), निवासी दलदल सिवनी, रायपुर
- विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक
Read More : साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026 तक; जानिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा
















