दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हुए अदाणी ग्रुप के दो हवाई अड्डे

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports
Two Adani Airports under Most Beautiful Airports

मुंबई, 15 जून 2026 । Two Adani Airports under Most Beautiful Airports: अदाणी एटरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने सोमवार को कहा कि उसके द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल 2 को प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्साय आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड्स ने ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स 2026’ की लिस्ट में शामिल किया है।

Table of Contents

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports: भारत के दोनों हवाईअड्डे विश्व स्तर पर उन सात एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल

इसके साथ, भारत के दोनों हवाईअड्डे विश्व स्तर पर उन सात एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गए हैं जिन्हें उनकी उत्कृष्ट वास्तुकला, टिकाऊपन और यात्री-केंद्रित डिजाइन के लिए चुना गया है।

पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में प्रदान किए जाने वाले वार्षिक प्रिक्स वर्साय अवार्ड, नवाचार, सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को समाहित करने वाली समकालीन वास्तुशिल्पीय उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को कमल से प्रेरित खास आर्किटेक्चर डिजाइन के लिए पहचान मिली

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को कमल से प्रेरित खास आर्किटेक्चर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए पहचान मिली। यह टर्मिनल टेक्नोलॉजी, कला और काम करने के तरीकों को मिलाकर यात्रा का वर्ल्ड-क्लास अनुभव देता है और साथ ही एक आधुनिक ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस के तौर पर भारत की उम्मीदों को भी दिखाता है।

वहीं, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को इलाके की इकोलॉजिकल और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित डिजाइन के लिए तारीफ मिली। पूर्वोत्तर भारत के लिए एक अहम गेटवे के तौर पर, यह टर्मिनल ‘बैम्बू ऑर्किड’ से आर्किटेक्चर की प्रेरणा लेता है।

इसमें बायोफिलिक डिजाइन के सिद्धांतों को शामिल किया गया है, जो इलाके की समृद्ध बायोडायवर्सिटी को दिखाते हैं और साथ ही सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल क्षमता भी सुनिश्चित करते हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “हमें गर्व है कि हमारे एयरपोर्ट्स को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली है

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports: इन दो भारतीय एयरपोर्ट्स को ग्वांगझू (चीन), फ्रैंकफर्ट एम मेन (जर्मनी), कंदल स्टुएंग (कंबोडिया), पिट्सबर्ग (अमेरिका) और सैन डिएगो (अमेरिका) के बड़े इंटरनेशनल एविएशन हब के साथ पहचान मिली।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह पहचान कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दिखाती है जिसके तहत वह वर्ल्ड-क्लास एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहती है, जिसमें शानदार आर्किटेक्चर के साथ-साथ फंक्शनैलिटी, सस्टेनेबिलिटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी का भी ध्यान रखा गया हो।

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports प्रवक्ता ने कहा, “हमें गर्व है कि हमारे एयरपोर्ट्स को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली है। हम वर्ल्ड-क्लास अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे भारत दुनिया के प्रमुख एविएशन मार्केट में अपनी जगह बना सके।

भारत की डिजाइन क्षमताओं और एविएशन के क्षेत्र में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को भी दिखाता है

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports:  अदाणी एयरपोर्ट्स में, हम एयरपोर्ट्स को लोगों और क्षेत्रों को जोड़ने वाले अहम माध्यम के तौर पर देखते हैं।”

कंपनी ने कहा कि यह पहचान उसके उस विजन को सही साबित करती है जिसके तहत वह ऐसा एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है जो न केवल ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है, बल्कि भारत की डिजाइन क्षमताओं और एविएशन के क्षेत्र में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को भी दिखाता है।

Two Adani Airports under Most Beautiful Airports: प्रिक्स वर्साय को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर और डिजाइन अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है।

2015 में अपनी शुरुआत के बाद से, इसने ऐसे एयरपोर्ट्स और टर्मिनल्स को सम्मानित किया है जो पारंपरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से आगे बढ़कर ऐसी जगहें बनाते हैं जिनमें सुंदरता, सस्टेनेबिलिटी और सांस्कृतिक महत्व का अनूठा संगम होता है। –आईएएनएस एबीएस

Read More : विकसित भारत की ओर बढ़ते भारत-फ्रांस संबंध, सह-नवाचार के नए अवसर खोल रही साझेदारी: पीयूष गोयल


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)