रायपुर, 14 जून 2026। Rajeev Ranjan Prasad’s New Book: प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित चर्चित पुस्तक ‘तेरा राज नहीं आएगा रे : माओवाद का अनकहा-अनजाना पक्ष’ का लोकार्पण समारोह रविवार, 14 जून 2026 को सायं 4:30 बजे विमतारा हॉल, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
Rajeev Ranjan Prasad’s New Book: पुस्तक में माओवाद, बस्तर क्षेत्र की परिस्थितियों,तथा उससे जुड़े विविध आयामों का विश्लेषण प्रस्तुत
पुस्तक के लेखक राजीव रंजन प्रसाद एवं सहलेखिका रचना नायडू हैं। यह पुस्तक माओवादी आंदोलन के उन पक्षों को सामने लाने का प्रयास करती है, जो सामान्यतः सार्वजनिक विमर्श में पर्याप्त रूप से चर्चा का विषय नहीं बन पाते।
पुस्तक में माओवाद, बस्तर क्षेत्र की परिस्थितियों, स्थानीय समाज पर उसके प्रभाव तथा उससे जुड़े विविध आयामों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री साय मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का करेंगे लोकार्पण
Rajeev Ranjan Prasad’s New Book: समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर उपस्थित रहेंगे।
प्रभात प्रकाशन ने साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, संस्कृति तथा जनजीवन से जुड़े सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता का आग्रह किया है।
Read More : समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
















