आईपीएल 2026 : 776 रन, 5 अवॉर्ड और कई बड़े रिकॉर्ड्स, वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार सीजन

0
3
ipl 2026 vaibhav suryavanshi
ipl 2026 vaibhav suryavanshi

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। ipl 2026 vaibhav suryavanshi : आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया हो, लेकिन इस सीजन को वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। 15 साल की उम्र में वैभव ने आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना दिया।

Table of Contents

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : वह ऑरेंज कैप को जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही हर कोई वैभव सूर्यवंशी के इस सीजन के प्रदर्शन पर निगाहें लगाए बैठा हुआ था। हालांकि, वैभव ने अपनी तूफानी और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से यह साबित करके दिखाया कि पिछले साल का प्रदर्शन कोई तुक्का नहीं था, बल्कि इस स्टेज पर छा जाने की काबिलियत उनके अंदर मौजूद है।

वैभव ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने आईपीएल 2026 में खेले 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। वैभव ने इस सीजन एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए। आईपीएल 2026 में वैभव की बल्लेबाजी में परिपक्वता नजर आई। उन्होंने इस सीजन सूझबूझ से बल्लेबाजी की और हर गेंद को सिर्फ बाउंड्री के पार पहुंचाने की होड़ में नहीं रहे।

क्वालीफायर में 47 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : उन्होंने मुश्किल हालातों में राजस्थान रॉयल्स की लड़खड़ाती हुई पारी को भी कई बार संभाला, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में 47 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली।

बुमराह के पहली गेंद पर लगाया गया छक्का

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और जसप्रीत बुमराह से लेकर तमाम दिग्गज तेज गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ अलग-अलग प्लानों के साथ गेंदबाजी की, लेकिन किशोर बल्लेबाज ने ना सिर्फ हर किसी का डटकर सामना किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया। बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर लगाया गया उनका छक्का शायद इस सीजन की उनकी सबसे अच्छी यादों में से एक रहेगा।

वैभव ने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : वैभव ने ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी, एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए, जो एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। वैभव आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।

डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : वह पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के लगाए।

16 गेंदों में अर्धशतक

ipl 2026 vaibhav suryavanshi : उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए आईपीएल प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वैभव आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने। –आईएएनएस एसएम/एएस


Read Moreमध्य प्रदेश : सीधी में हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)