लगातार गिरावट से उबरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त

Rise in Indian Share Market
Stock market UP . (Infographics : Pinaki Paul)

मुंबई, 13 मई 2026 । Rise in Indian Share Market: वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जिससे लगातार चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया।

Table of Contents

Rise in Indian Share Market: सेंसेक्स 49.74 अंक बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 33.05 अंक बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ

इस दौरान, सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 33.05 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 74,439.34 पर खुलकर 75,191.57 का इंट्रा-डे हाई और 74,134.48 लो बनाया, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 23,362.45 पर खुलकर 23,582.95 का दिन का हाई और 23,262.55 का लो बनाया।

व्यापक बाजारों ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी आईटी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

Rise in Indian Share Market: वहीं, सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा निफ्टी आईटी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में भी गिरावट दर्ज की गई।

वहीं निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 1.67 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.28 की तेजी देखने को मिली। इसके अतिरिक्त निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा में भी बढ़त दर्ज की गई।

निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ

Rise in Indian Share Market: निफ्टी 50 में एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

वहीं, आयशर मोटर, एमएंडएम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, पावरग्रिड औ टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Rise in Indian Share Market: इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 456.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 458.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ। –आईएएनएस डीबीपी

Read More : खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)