रायपुर: LOGO Design Competition by CGHB: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक, सुव्यवस्थित और समावेशी शहरी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी विचार एवं दृष्टिकोण के तहत विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिसमें “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” को व्यापक कार्य एजेंसी बनाते हुए नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है।
LOGO Design Competition by CGHB: मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड को नए स्वरूप में विकसित किया गया
इससे आवास के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी तथा छत्तीसगढ़वासियों को बेहतर आवास और आधुनिक सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड को नए स्वरूप में विकसित किया गया है, जिससे यह संस्था अब केवल मकानों और भवनों तक सीमित न रहकर व्यापक अधोसंरचना विकास कार्य भी कर सकेगी।
LOGO Design Competition by CGHB: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 17 मार्च 2026 को यह विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिस पर 21 अप्रैल को माननीय राज्यपाल द्वारा स्वीकृति के बाद 24 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल कर दिया गया
LOGO Design Competition by CGHB: इसके तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल कर दिया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 मई 2026 को समय-सीमा बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार समस्त संभाग, प्रक्षेत्र एवं वृत्त कार्यालयों में रीब्रांडिंग हेतु पर्याप्त राशि जारी करने तथा मंडल के नए “लोगो” (Logo) डिज़ाइन के लिए सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए, ताकि इसमें लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
“लोगो” डिज़ाइन प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय एवं अप्रवासी भारतीय भाग ले सकते हैं
LOGO Design Competition by CGHB: “लोगो” डिज़ाइन प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति, कलाकार, संस्था, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, छात्र एवं अप्रवासी भारतीय भाग ले सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागी नए नाम (छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल) और उसकी अवधारणा के अनुरूप “लोगो” डिज़ाइन कर अपने कॉन्सेप्ट नोट सहित आवश्यक जानकारी के साथ ई-मेल ceocghb@yahoo.com पर भेज सकते हैं।
LOGO Design Competition by CGHB: प्रविष्टि के साथ नाम, पता एवं आधार कार्ड नंबर देना होगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 मई 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वालों से “लोगो” की सॉफ्ट कॉपी में स्वीकार की जाएगी
LOGO Design Competition by CGHB: प्रतियोगिता में भाग लेने वालों से “लोगो” की सॉफ्ट कॉपी CDR, PDF, PNG एवं JPEG फॉर्मेट में स्वीकार की जाएगी। केवल ई-मेल के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियां ही मान्य होंगी।
चयनित “लोगो” के विजेता को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.cghb.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।
Read More : खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट
















