सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत पर्व’ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को लेकर उत्साहित कलाकार

0
3
somnath mandir amrit parv
somnath mandir amrit parv

सोमनाथ, 11 मई (आईएएनएस)। somnath mandir amrit parv : सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन निर्धारित है। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए दर्शक एकत्रित हुए हैं।

Table of Contents

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत करने आई है 

somnath mandir amrit parv :  एक महिला कलाकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “आज हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आ रहे हैं। हमारी टीम पोरबंदर से उनका स्वागत करने आई है।” एक अन्य महिला कलाकार ने कहा, “हम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए आए हैं।

महादेव सोमनाथ के पुनर्निर्माण को 75 वर्ष

somnath mandir amrit parv :  हमारी तैयारियां लगभग पूरी हैं।” गुजरात राज्य लोक कला महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात सरकार के विभाग ने 220 कलाकारों को आमंत्रित किया है। हमारे प्रधानमंत्री यहां पधार रहे हैं और महादेव सोमनाथ के पुनर्निर्माण को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस उत्सव में ये सभी 220 कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

सांस्कृतिक समूह और मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी

somnath mandir amrit parv :  वहीं, एक व्यक्ति ने कहा, “आज, जब प्रधानमंत्री जी पधार रहे हैं, तो उनके सम्मान में ये सभी सांस्कृतिक समूह और मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। हम उनका स्वागत करते हैं और इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।” सोमनाथ मंदिर में पहली बार दर्शन करने पहुंची एक महिला ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है।

पीएम मोदी सोमवार सुबह ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे

somnath mandir amrit parv :  हम लोग रविवार को सोमनाथ पहुंचे थे। यहां आने के बाद हमें पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आ रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं।” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी सोमवार सुबह सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।

‘विशेष महापूजा’, ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’

somnath mandir amrit parv :  यह महोत्सव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उनका ‘विशेष महापूजा’, ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है। साथ ही, इस कार्यक्रम के दौरान वे एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। –आईएएनएस डीसीएच/


Read More12 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की दशमी तिथि पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा काल


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)