
खेल: 8 मई 2026 । IPL 2026 DC vs KKR: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से हराया।
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी से मिले 143 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने आसानी से 2 विकेट खोकर 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह केकेआर की लगातार चौथी जीत है।
IPL 2026 DC vs KKR: 143 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने आसानी से 14.2 ओवर में हासिल कर लिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान अजिंक्य रहाणे 9 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, अंगकृष रघुवंशी को अक्षर पटेल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने मोर्चा संभाला।
दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 116 रनों की अटूट साझेदारी की। एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए।
#KKR choking the #DC batting 😲
A run of 38 balls without conceding a boundary 🫡
Glimpses of their brilliance ▶️https://t.co/zgWmPuXnrm#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/7y6B6rZF2N
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
IPL 2026 DC vs KKR: अपनी इस पारी में एलन ने 5 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, ग्रीन 27 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में डीसी की तरफ से एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पटेल की झोली में आया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर महज 142 रन ही बनाय
IPL 2026 DC vs KKR: इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए। पाथुम निसांका और केएल राहुल ने मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी को सुनील नरेन ने 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
IPL 2026 DC vs KKR: वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (11 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।
पाथुम निसांका ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, अंत के ओवरों में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर 2 विकेट निकाले।
IPL 2026 DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की सातवीं हार है, जिसके चलते टीम का प्लेऑफ में पहुंच पाने का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है। –आईएएनएस एसएम/एबीएम
Read More : रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















