3 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की द्वितीया तिथि पर अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग, नोट कर लें राहुकाल

0
4
3 may panchang
3 may panchang

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। 3 may panchang : सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व है। इस पांच अंगो (तिथि, वार, करण, योग व नक्षत्र) के आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। 3 मई (रविवार) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी।

Table of Contents

अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग

3 may panchang : इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। रविवार को सूर्योदय 5 बजकर 39 मिनट पर होगा व सूर्यास्त शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रोदय शाम 8 बजकर 47 मिनट पर व चंद्रास्त अगले दिन यानी 4 मई की सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगा।

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि

3 may panchang : तिथि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 3 मई की देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया शुरू हो जाएगी। नक्षत्र विशाखा सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगी। योग वरीयान् रात 10 बजकर 28 मिनट तक व करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त

3 may panchang : रविवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक इसमें त्रिपुष्कर योग भी सक्रिय रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल 10 बजकर 21 मिनट से देर रात 12 बजकर 8 मिनट (4 मई) तक

3 may panchang : वहीं, अमृत काल रात 10 बजकर 21 मिनट से देर रात 12 बजकर 8 मिनट (4 मई) तक रहेगा। साथ ही निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं, त्रिपुष्कर योग 3 मई को सुबह 5 बजकर 39 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस योग में किए गए शुभ कार्य त्रिगुण फल देने वाले माने जाते हैं।

राहुकाल शाम 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक

3 may panchang : अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक, दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। –आईएएनएस एमटी/एएस


Read More : ईरान पर कार्रवाई के बावजूद बाजार मजबूत: ट्रंप


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)