नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। delhi shahdara : शाहदरा जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ऑपरेशनों में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.944 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
विवेक विहार में पुलिस का खास ऑपरेशन
delhi shahdara : यह कार्रवाई विवेक विहार और फर्श बाजार थाना पुलिस की टीमों ने की। पुलिस के मुताबिक, पहला मामला विवेक विहार थाना क्षेत्र का है। 29 अप्रैल को एएसआई कुलदीप, हेड कांस्टेबल मनीष, हेड कांस्टेबल नरेश और कांस्टेबल सचिन सादे कपड़ों में कस्तूरबा नगर इलाके में गश्त कर रहे थे।
भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
delhi shahdara : इसी दौरान अंडरपास के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय गौरव गुप्ता उर्फ कालिया के रूप में हुई है, जो शाहदरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रात के अंधेरे में प्लास्टिक बैग के साथ संदिग्ध पकड़ा गया
delhi shahdara : इस संबंध में विवेक विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई फर्श बाजार थाना पुलिस ने की। 28 अप्रैल की रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार, हेड कांस्टेबल रवि शेखर और हेड कांस्टेबल मोहित की टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक बैग के साथ दिखाई दिया।
घोषित बदमाश ‘टोनू’ गिरफ्तार, 779 ग्राम गांजा बरामद
delhi shahdara : पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 779 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय निजामुद्दीन उर्फ टोनू के रूप में हुई है। वह शाहदरा का रहने वाला है और फर्श बाजार थाने का घोषित बदमाश भी है। उसके खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं।
नडीपीएस एक्ट के तहत केस, पुलिस का लगातार तीसरा एक्शन
delhi shahdara : इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तीसरी कार्रवाई भी फर्श बाजार थाना क्षेत्र में की गई। 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे पुलिस की एक टीम रेलवे लाइन, भोलानाथ नगर के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर बचने की कोशिश करते एक शख्स को पकड़ा गया।
delhi shahdara : 515 ग्राम गांजा बरामद; आरोपी की पहचान
तलाशी के दौरान उसके पास से 515 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है, जो शाहदरा का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। –आईएएनएस एएमटी/एबीएम
Read More : कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या मामले में 6 लोगों को फांसी की सजा
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















