कनॉट प्लेस के होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस

Lawyer did Sucide
Lawyer did Sucide

नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2026 । Lawyer did Sucide at Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के एक 26 वर्षीय वकील ने होटल के 15 मंजिले से कूदकर अपनी जान दे दी।

Table of Contents

Lawyer did Sucide at Delhi: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की सुबह की है।

पुलिस स्टेशन कनॉट प्लेस को रविवार सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली स्थित द रॉयल प्लाजा होटल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने स्टाफ के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी

Lawyer did Sucide at Delhi: शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी।

वह दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पेशे से वकील था और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसने 18 अप्रैल 2026 की शाम 6:30 बजे होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था। इसके बाद अगली सुबह उसने कथित रूप से होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची

Lawyer did Sucide at Delhi:  गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची।

होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

Lawyer did Sucide at Delhi: दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षित रूप से सील कर दिया गया है।

इसके अलावा होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके। अधिकारियों ने बताया कि परिवारवालों ने किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का शक नहीं जताया है।

Lawyer did Sucide at Delhi: अब पुलिस कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है। –आईएएनएस पीआईएम/पीएम

Read More : नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)