एमसीएक्स को कोयला एक्सचेंज के लिए सेबी से मिली मंजूरी, 100 करोड़ रुपए होंगे निवेश

SEBI allowed Coal Exchange to MCX
SEBI allowed Coal Exchange to MCX

मुंबई, 20 अप्रैल 2026 । SEBI allowed Coal Exchange to MCX: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसे प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज में निवेश के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है।

Table of Contents

एक्सचेंज के एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी

SEBI allowed Coal Exchange to MCX: एमसीएक्स ने आगे कहा कि वह कोल एक्सचेंज नियमों के ड्राफ्ट के मुताबिक मिनिमम नेट वर्थ की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपए तक की पूंजी लगाने की योजना बना रहा है।

इससे एक्सचेंज के एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस के डेरिवेटिव्स मार्केट में एमसीएक्स पर बड़ा खिलाड़ी है। वहीं, पिछले साल एक्सचेंज ने इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स को लॉन्च किया था।

SEBI allowed Coal Exchange to MCX:  प्रस्तावित प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कोयले व्यापार के लिए एक विनियमित टेक्नोलॉजी-आधारित बाजार बनाना

SEBI allowed Coal Exchange to MCX:  एमसीएक्स ने बयान में कहा कि प्रस्तावित प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कोयले के व्यापार के लिए एक विनियमित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित बाजार बनाना है, जिससे घरेलू बाजार में कुशल मूल्य निर्धारण संभव हो सके।

एक्सचेंज ने यह भी बताया कि पिछले सप्ताह सेबी द्वारा दी गई मंजूरी के बाद, वह एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिसका नाम संभवतः ‘एमसीएक्स कोल एक्सचेंज लिमिटेड’ या ‘एमसीएक्स कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड’ होगा।

एमसीएक्स की इस इकाई में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी

SEBI allowed Coal Exchange to MCX: शुरुआत में, एमसीएक्स की इस इकाई में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, और बाद में रणनीतिक साझेदारों को शामिल करने की संभावना है।

प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज बाजार-आधारित कीमतों पर कोयले की फिजिकल डिलीवरी के लिए एक मानकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।

एक्सचेंज ने बताया कि नवगठित इकाई आवश्यकतानुसार भारतीय कोयला नियंत्रक संगठन (सीओएल) से आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन करेगी।

एमसीएक्स का शेयर 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,881 रुपए पर था

SEBI allowed Coal Exchange to MCX: इस ऐलान के बाद एमसीएक्स का शेयर 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,881 रुपए पर था।

शेयर ने बीते एक महीने में 19 प्रतिशत, छह महीने में 56 प्रतिशत और बीते एक साल में 140 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। –आईएएनएस एबीएस/

Read More : नागा नागरिकों की बर्बर हत्या पर यूएनसी का ऐलान, 20 से 23 अप्रैल तक मणिपुर में बंद रहेगा


(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)