खेल: 19 अप्रैल 2026 । IPL 2026 PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से हराया।
पीबीकेएस से मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। यह पंजाब किंग्स की इस सीजन की पांचवीं जीत है।
IPL 2026 PBKS vs LSG: लखनऊ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाये
IPL 2026 PBKS vs LSG: 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौकै और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और 4 छक्के लगाए।
IPL 2026 PBKS vs LSG: निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मार्को जानसेन ने 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए
IPL 2026 PBKS vs LSG: इससे पहले पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
हालांकि, इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी निभाई। कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली।
𝘼𝙡𝙡'𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 𝙩𝙝𝙖𝙩 𝙚𝙣𝙙𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 😃
Only smiles on the faces of skipper Shreyas Iyer, coach Ricky Ponting and.. Shashank Singh! #TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/SQU5z3zNdy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
IPL 2026 PBKS vs LSG: प्रियांश ने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि नेहल वढेरा ने 13 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाए।
एलएसजी की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले।
IPL 2026 PBKS vs LSG: मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। एलएसजी की यह इस सीजन की चौथी हार है। –आईएएनएस एसएम/डीकेपी
Read More : IPL 2026 KKR vs RR: 5 मुकाबलें हारने के बाद 6वे मैच में केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, राजस्थान को 4 विकेट से हराया
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)














