यूईएफए यूरोपा लीग: क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में ब्रागा और रियल बेटिस के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

0
8
uefa europa league
uefa europa league

ब्रागा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। uefa europa league : यूईएफए यूरोपा लीग क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में ब्रागा और रियल बेटिस के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Table of Contents

ब्रागा में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन

uefa europa league :  एस्टाडियो म्युनिसिपल डे ब्रागा में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत में ब्रागा ने आक्रामक अंदाज अपनाया और इसका फायदा उन्हें जल्दी ही मिल गया। डिएगो रोड्रिग्स के कॉर्नर पर फ्लोरियन ग्रिलिट्श ने शानदार फ्लिक के जरिए गोल दागते हुए टीम को बढ़त दिलाई। इस शुरुआती गोल ने घरेलू टीम को आत्मविश्वास दिया और उन्होंने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा।

रियल बेटिस ने धीरे-धीरे वापसी की कोशिश की

uefa europa league :  हालांकि, रियल बेटिस ने धीरे-धीरे वापसी की कोशिश की। 24वें मिनट में मार्क बार्ट्रा ने हेडर के जरिए बराबरी का मौका बनाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। इसके बाद भी बेटिस ने दबाव बनाए रखा और ब्रागा के गोलकीपर लुकास हॉर्निसेक को कई बार सतर्क रहना पड़ा, खासकर कुचो हर्नांडेज के क्लोज-रेंज हेडर को रोकते समय।

विंगर एंटनी को मैदान पर उतारा गया

uefa europa league :  दूसरे हाफ में मैच और रोमांचक हो गया। बेटिस ने आक्रमण को तेज करने के लिए बदलाव किए, जिसमें विंगर एंटनी को मैदान पर उतारा गया। हालांकि, ब्रागा ने भी मौके बनाए और ग्रिलिट्श का एक शॉट गोलकीपर पाऊ लोपेज ने शानदार तरीके से बचाया। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब ब्रागा के जीन-बैप्टिस्ट गोर्बी ने बॉक्स में फाउल कर दिया, जिससे बेटिस को पेनल्टी मिली।

uefa europa league :  दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास

कुचो हर्नांडेज ने इस मौके को भुनाते हुए गेंद को बाएं कोने में डालकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। अब यह मुकाबला दूसरे लेग में तय होगा, जो 16 अप्रैल को सेविले में खेला जाएगा।

uefa europa league :  दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने मौका

इस ड्रॉ के साथ, दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बराबर मौका है, जहां उनका सामना एससी फ्रीबर्ग या सेल्टा विगो से हो सकता है। वहीं, फाइनल 20 मई को बेसिकटास पार्क, इस्तांबुल में आयोजित होगा। –आईएएनएस पीएके


Read Moreएशिया-प्रशांत क्षेत्र में ग्रोथ की गति धीमी होने के बावजूद भारत के चीन समेत अन्य अर्थव्यवस्थाओं से आगे निकलने का अनुमान: एडीबी


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)