हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Big Action by Himanchal Police
Big Action by Himanchal Police

बद्दी, 4 अप्रैल 2026 । Big Action by Himanchal Police: हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ‘एक्स टीम’ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Big Action by Himanchal Police: सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी

पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति गांव नंदपुर के पास मोटरसाइकिल पर बैठकर चिट्टा यानी हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्ताक मोहम्मद (26) के रूप में हुई है, जो गांव रोतांवाला, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन का निवासी है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी मोटरसाइकिल के बैटरी बॉक्स के पास से एक पारदर्शी जिप पाउच बरामद हुआ।

Big Action by Himanchal Police: इस पाउच में 3.18 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने वाला था।

यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है

Big Action by Himanchal Police: डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Big Action by Himanchal Police: उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं नशे से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। –आईएएनएस वीसी

Read More : ईरान ने एफ15 के बाद अमेरिका के ए10 युद्धक विमान को भी मार गिराया, लापता पायलट की तलाश


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)