क्रिकेट: IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज आज शनिवार से होने जा रहा है, जहां पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा।
यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस सीजन की शुरुआत उसी आत्मविश्वास के साथ करना चाहेगी।
IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: आरसीबी की ताकत कैसी दिख रही है?
इस बार आरसीबी की बल्लेबाजी काफी संतुलित नजर आ रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल टीम की रीढ़ होंगे। वहीं अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने की जिम्मेदारी टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड निभाएंगे।
गेंदबाजी विभाग में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौती है। ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर स्पिन्नर क्रुणाल पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: स्पिन विभाग में सुयश शर्मा से उम्मीदें रहेंगी, जबकि तेज गेंदबाजी में मंगेश यादव भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। हेजलवुड फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और बाद में टीम से जुड़ सकते हैं, जबकि यश दयाल पूरे सीजन से बाहर रहेंगे।
क्या हैदराबाद को कमिंस की कमी खलेगी?
IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और टीम छठे स्थान पर रही थी। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। हालांकि, नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे, जिसके चलते ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया गया है।
ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन टीम के लिए अहम होंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती देंगे।
पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। ऐसे में गेंदबाजों को काफी रणनीति के साथ गेंदबाजी करनी होगी, खासकर तेज गेंदबाजों को। स्पिनर्स को भी विविधता के साथ गेंदबाजी करनी पड़ेगी।
Fresh challenges 💪
Two quality sides 👌
Same winning mentality 🫡🎥 Hear from the two Head Coaches as they share key insights ahead of the #RCBvSRH season opener ❤️🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | @RCBTweets | @SunRisers pic.twitter.com/ZqZyMpcP9e
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
पिछले साल की घटना की याद अब भी ताजा
IPL 2026 RCB vs SRH 1st Match: इस मुकाबले से पहले माहौल थोड़ा भावुक भी है। पिछले साल 4 जून को आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना को याद रखते हुए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली रखने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, आरसीबी के खिलाड़ी मैच से पहले अभ्यास सत्र में 11 नंबर की जर्सी पहनकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। लंबे समय तक अनिश्चितता के बाद इस स्टेडियम को दोबारा मैचों की मेजबानी की अनुमति मिली है।
संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद:
हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।
Read More : गुणकारी गुलकंद गर्मी की थकान और पाचन की समस्याओं से दिलाए राहत, तन-मन को भी रखे शीतल
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार














