आरी तुतारी : नौ दिन चले अढ़ाई कोस: तलाश अब भी अधूरी; ऑपरेशन मुस्कान जारी है, पर जवाब अब भी लापता है

0
31
Aari Tutari
Aari Tutari

आरी तुतारी व्यंग; कुलदीप शुक्ला । Aari Tutari :  विधानसभा का यह दृश्य कुछ ऐसा था मानो सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि संवेदनाओं का भी हो और जवाबों में व्यवस्था की मजबूरी और राजनीति की औपचारिकता साफ झलक रही थी।

विधायक संगीता सिन्हा ने सवाल उठाया 

Aari Tutari : कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने जो सवाल उठाया, वह कागज़ पर दर्ज आंकड़ों से कहीं बड़ा था। 7218 गुमशुदा बालिकाएं और महिलाएं यह संख्या किसी रिपोर्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि 7218 अधूरी कहानियों का बोझ है। लेकिन जवाब में व्यवस्था का वही परिचित स्वर “एफआईआर दर्ज हुई है, कार्रवाई जारी है।”

विजय शर्मा का जवाब भी सिस्टम की परिभाषा जैसा

Aari Tutari : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जवाब भी सिस्टम की परिभाषा जैसा था प्रक्रिया पूरी है, बालिकाओं को ढूंढ़ने के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” और “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। सुनने में सब कुछ व्यवस्थित लगता है, पर सवाल वहीं खड़ा है क्या ये प्रयास जमीन पर उतनी ही तेजी से असर दिखा रहे हैं?

बच्ची पूजा के लिए घर से निकलकर वापस नहीं लौटती

Aari Tutari : संगीता सिन्हा ने कहा कि पता नहीं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा गूंजता जरूर है, लेकिन जब एक बच्ची पूजा के लिए घर से निकलकर वापस नहीं लौटती, तो नारे और हकीकत के बीच की दूरी साफ दिखने लगती है।

विपक्ष का आरोप नहीं रह जाता, बल्कि एक सामूहिक चिंता बन जाती

Aari Tutari : जब देवेन्द्र यादव भी इसी मुद्दे पर सवाल खड़े करते हैं, तो यह सिर्फ विपक्ष का आरोप नहीं रह जाता, बल्कि एक सामूहिक चिंता बन जाती है।

Aari Tutari : गुमशुदा लड़की के परिवार है, जो हर दिन उसी जवाब का इंतजार करता है

 विधानसभा में आश्वासन देना आसान है “जांच होगी, कार्रवाई होगी” लेकिन हर गुमशुदा लड़की के   परिवार है, जो हर दिन उसी जवाब का इंतजार करता है जो फाइलों में नहीं मिलता।

सरकार कहती है “हम तलाश कर रहे हैं”,
पर समाज पूछता है “आखिर कब मिलेंगी?

नौ दिन चले अढ़ाई कोस: तलाश अब भी अधूरी
ऑपरेशन मुस्कान जारी है, पर जवाब अब भी लापता ?

क्योंकि आंकड़ों में दर्ज गुमशुदगी, असल में भरोसे के गुम होने की कहानी भी बनती जा रही है।


Read More आरी तुतारी : चोला बदला है, देह वही पुरानी – कमिश्नरी

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार