दुर्ग–रायपुर पर बिग ट्रैफिक अलर्ट, खारुन ब्रिज पर वन-वे ट्रैफिक, खारुन नदी पुल 1 अप्रैल से मरम्मत के लिए रहेगा बंद

सभी वाहन चालकों से अपील  सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें । 

0
3
Big traffic alert Durg Raipur
Big traffic alert Durg Raipur

रायपुर 22 मार्च । Big traffic alert Durg Raipur : दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर स्थित खारुन नदी का मुख्य पुल 1 अप्रैल 2026 से मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जा रहा है। यह मार्ग प्रदेश के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल है, जहां प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।

Table of Contents

परिवर्तित मार्ग एवं प्रस्तावित रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण

Big traffic alert Durg Raipur : रायपुर कमिश्नरेट ट्रैफिक से एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला,यातायात एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, SDO NHAI,थाना प्रभारी टाटीबंध, अमानाका, कुम्हारी, यातायात दुर्ग के अधिकारीयों ने किया परिवर्तित मार्ग एवं प्रस्तावित रिपेयरिंग स्थल का निरीक्षण !

Big traffic alert Durg Raipur : दुर्ग–रायपुर पर बीग ट्रैफिक अलर्ट, खारुन ब्रिज पर वन-वे ट्रैफिक, खारुन नदी पुल 1 अप्रैल से मरम्मत के लिए बंद

यातायात की लाइफलाइन खारुन नदी पुल

Big traffic alert Durg Raipur : दुर्ग-रायपुर के बीच यातायात की लाइफलाइन माने जाने वाले NH-53 पर स्थित खारुन नदी पुल पर लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब 1 अप्रैल 2026 से इस पुल पर रिपेयरिंग कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें लगभग एक महीने का समय लगने की संभावना है।

पुल पर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा 

Big traffic alert Durg Raipur : मरम्मत के दौरान इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जाएंगे। पुल पर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा और कई स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जा सकता है, जिससे जाम की स्थिति बनने की आशंका है।प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और आवश्यक कार्यों जैसे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या अस्पताल के लिए समय से पहले घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

Big traffic alert Durg Raipur : दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान

काफी संख्या में लोग दुर्ग से रायपुर प्रतिदिन आवागमन करते हैं ब्रिज के मरम्मत कार्य से ट्रैफिक आवागमन में ब्रिज के दोनों तरफ लंबी कतार,जाम लगना संभावित है, लोगों की सुविधा हेतु निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्सन कराया जाएगा।

A. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय,पुलिस मुख्यालय,आरंग,अभनपुर, की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद –पाटन –अभनपुर– मार्ग का उपयोग करें ।

B. दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद –फूंडा—जामगांव— मोतीपुर— अमलेश्वर— से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें ।

C. चरोदा कुमारी भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट– मोतीपुर —अमलेश्वर —से रायपुर –मार्ग का उपयोग करें ।

D. कुम्हारी अहिरवार से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी —उरला —खमरिया– अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें ।

E. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुमारी टोल बाद चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें ।

F. रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक एवं बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/ पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे ।

G. रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं मोटरसाइकिल भटगांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग /रायपुरा से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जाने इस मार्ग का उपयोग करे । 

सभी वाहन चालकों से अपील 

सभी वाहन चालकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का अधिक से अधिक उपयोग करें, एवं आवश्यक कार्य जैसे एयरपोर्ट हॉस्पिटल रेलवे स्टेशन प्रतियोगी परीक्षाएं, अन्य परीक्षाएं आदि के लिए रायपुर आने वाले उक्त वाहन चालक रिपेयरिंग कार्य के दौरान अतिरिक्त समय लेकर रायपुर की तरफ आना सुनिश्चित करें । 

Big traffic alert Durg Raipur : वन वे मार्ग चन्दनीडीह से कुमारी टोल प्लाजा एवं कुम्हारी टोल प्लाजा के बाद से चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग पर ओवरटेक ना करें (इस सिंगल पुल /ब्रिज पर ही वन-वे यातायात संचालन होगा )

यातायात संकेत एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें 


Read More : गोल्ड चोरी का खुलासा, बेटी ही निकली चोर, 7 तोला सोना बरामद; युवती गिरफ्तार


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार