एनटीपीसी लारा में अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

0
5
ntpc lara
ntpc lara

रायगढ़;20 मार्च । ntpc lara : प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से एनटीपीसी लारा में ‘छत्तीसगढ़ अंडर-20 अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025–26’ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मैत्री नगर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने किया।

टीम भावना से ही सफलता

ntpc lara :  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार भी है। अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से ही खिलाड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केशव चंद्र सिंह रॉय, CISF के डिप्टी कमांडेंट महावीर सिंह सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ntpc lara :  पहले मैच में दिखा रोमांच

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जिला फुटबॉल संघ बालोद और कोरबा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया।

ntpc lara :  11 जिलों के खिलाड़ी ले रहे भाग

इस चैंपियनशिप में कोरबा, बालोद, दंतेवाड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, सूरजपुर, रायपुर, कोंडागांव, कोरिया और नारायणपुर जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों के युवाओं की है, जो अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

ntpc lara :  राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। इससे युवाओं को अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

ntpc lara : 26 मार्च तक होंगे मुकाबले

चैंपियनशिप 26 मार्च तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक मैच खेले जाएंगे।


Read Moreशहीदी दिवस पर 33 जिलों में पदयात्रा, युवाओं में देशभक्ति का संचार; ‘माय भारत’ का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार