नई दिल्ली, 9 मार्च । Indian players : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। आइए आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है।
सूर्यकुमार यादव: 2024 में भी टीम का हिस्सा
Indian players : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम का हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की अगुवाई में सूर्या ने बल्ले से टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया था।
जसप्रीत बुमराह: टी20 वर्ल्ड कप 2024
Indian players : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। बुमराह ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट निकाले।
शिवम दुबे: टी20 विश्व कप 2024 बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान
Indian players : शिवम दुबे भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो लगातार दूसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने हैं। शिवम ने टी20 विश्व कप 2024 में भई बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था।
हार्दिक पांड्या: गेंदबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले
Indian players : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या भी अब दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
अक्षर पटेल: टीम इंडिया के ऑलराउंडर
Indian players : टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को दो बार अपने नाम किया है। अक्षर टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 में चैंपियन बनी टीम इंडिया का हिस्सा रहे।
अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 में अहम किदार
Indian players : अर्शदीप सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किदार निभाया। वह इस ट्रॉफी को दो बार जीत चुके हैं।
मोहम्मद सिराज: चैंपियन टीम का हिस्सा
Indian players : मोहम्मद सिराज भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दो बार अपने नाम किया। सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।
संजू सैमसन: 2024 में चैंपियन बनी भारतीय टीम का भी हिस्सा
Indian players : संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। इससे पहले वह 2024 में चैंपियन बनी भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे।
Indian players : कुलदीप यादव: भारतीय टीम का भी हिस्सा
कुलदीप यादव भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को दो बार अपने नाम किया है। हालांकि, टी20 विश्व कप 2026 में कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। (आईएएनएस)
Read More : T20 WC IND vs NZ Final: भारत न्यूजीलैंड से टाइटल डिफेंड करने उतरेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, दोनों के बीच कांटे की टक्कर
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















