क्रिकेट : T20 WC IND vs NZ Final: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। भारत न्यूजीलैंड से टाइटल डिफेंड करने उतरेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।
दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है।
T20 WC IND vs NZ Final: टी20 विश्वकप में चौथी भिड़ंत
भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है। ऐसे में भारत के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और बदला चुकता करने का मौका होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला रोचक होने की संभावना
T20 WC IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां भारतीय टीम ने केवल एक मैच हारा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो मैच हारी है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है।
जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों का अब तक रहा है, उससे पता चलता है कि मैच काफी रोचक होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मुकाबला हो जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए।

T20 WC IND vs NZ Final: दोनों की संभावित टीम
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
Read More : एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कर्मियों का सम्मान
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















