लखनऊ से दिल दहला देने वाला हत्याकांड: 21 वर्षीय बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, शव के टुकड़े कर छिपाए

Big Murder Case at Lucknow
Big Murder Case at Lucknow

लखनऊ: Big Murder Case at Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशियाना इलाके में 21 वर्षीय बेटे पर अपने ही पिता की निर्मम हत्या का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Big Murder Case at Lucknow : क्या है पूरा मामला?

आशियाना क्षेत्र निवासी कारोबारी मानवेन्द्र (मानवेंद्र प्रताप) सिंह 20 फरवरी से लापता थे। लगातार तलाश के बाद पुलिस को घर में रखे एक ड्रम से शव के शेष हिस्से बरामद हुए। मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (उम्र लगभग 21 वर्ष) को हिरासत में लिया गया है।

बदबू से खुला राज

Big Murder Case at Lucknow : जानकारी के अनुसार, शव को छिपाने के लिए घर में मौजूद एक बड़े ड्रम का इस्तेमाल किया गया था। घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शव के कुछ अंग अलग-अलग जगह फेंक दिए थे और धड़ को डंप करने की तैयारी कर रहा था।

हत्या की वजह

Big Murder Case at Lucknow : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने बेटे पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा।

पुलिस का बयान

Big Murder Case at Lucknow : लखनऊ पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी की जांच के दौरान बेटे से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने आवेश में आकर अपने पिता को उनकी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी ने शव को तीसरी मंज़िल से नीचे लाकर एक खाली कमरे में रखा, फिर शव के अंग काटकर कथित तौर पर सदरौना के पास फेंक दिए। शेष हिस्से को ड्रम में छिपा दिया गया।

Big Murder Case at Lucknow :  मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

Read More : बड़ी दुर्घटना टालने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी सम्मानित

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार