T20 WC 2026 IND Vs NED: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए ग्रुप-ए में आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार 17 रनों से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने इसी के साथ ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया है।
अब सुपर-8 में भी भारतीय टीम की कोशिश इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी।
अब टीम इंडिया का अगला मैच सुपर-8 स्टेज में 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ अहमदाबाद के स्टेडियम में ही खेलना है।
T20 WC 2026 IND Vs NED: नीदरलैंड्स टारगेट हासिल करने में नाकामयाब
नीदरलैंड्स की टीम जब इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो माइकल लेविट और मैक्स ओ’डॉड की ओपनिंग जोड़ी ने काफी संभली हुई शुरुआत की जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी देखने को मिली।
भारतीय टीम की तरफ से छठे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ’डॉड को 20 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने के साथ नीदरलैंड्स की टीम को पहला झटका दिया।
T20 WC 2026 IND Vs NED: वहीं इसके बाद नीदरलैंड्स टीम ने अपना दूसरा विकेट 51 के स्कोर पर माइकल लेविट के रूप में गंवाया जिनको हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। यहां से बॉस डी लीडे और कॉलिन आक्रमेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी 26 गेंदों में देखने को मिली।
इस जोड़ी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा जिन्होंने कॉलिन आक्रमेन को 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद नीदरलैंड्स टीम के काफी तेजी से विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला
T20 WC 2026 IND Vs NED: अंतिम ओवर्स में नूह क्रोस और जैक लायन-कैशेट ने तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हुए इस मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया लेकिन वह अपनी टीम को हार से बचा पाने में कामयाब नहीं हो सके।
नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी और उसे 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने तीन जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे .
शिवम् दुबे की पारी ने भारत को 193 रन बनाने में सहायता प्रदान की
T20 WC 2026 IND Vs NED: टीम इंडिया की नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें शिवम दुबे का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 66 रनों की अहम पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर्स में 193 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34, तिलक वर्मा ने 31 और हार्दिक पांड्या के बल्ले से 30 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी में लोगान वैन बीक ने तीन जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट अपने नाम किए।
T20 WC 2026 IND Vs NED: भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
Read More : पीएम मोदी बोले—रणनीतिक सहयोग से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे भारत-फ्रांस संबंध
















