T20 WC 2026 ENG vs NEP: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, नेपाल जितते जितते रह गई

0
6
T20 WC 2026 ENG vs NEP
T20 WC 2026 ENG vs NEP

T20 WC 2026 ENG vs NEP: रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। इस दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

T20 WC 2026 ENG vs NEP:  नेपाल की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी

नेपाल की शुरुआत आक्रामक रही। कुशल भुर्तेल ने 17 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।  छठे ओवर में वह विल जैक्स को सीधा कैच थमा बैठे।

नेपाल को पहला झटका आसिफ शेख (7) के रूप में जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित पॉडेल (39) और दीपेंद्र सिंह ऐरी (39) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला।

14वें ओवर में रोहित पॉडेल ने अनुभवी राशिद खान पर हमला बोला एक शानदार छक्का और कवर ड्राइव के जरिए चौका जमाया। इसके बाद उन्होंने मैच का सबसे शानदार शॉट खेलते हुए परफेक्ट स्विच-हिट लगाया, जो सीधे बाउंड्री के पार गया। हालांकि, ड्रिंक्स ब्रेक के बाद नेपाल की लय टूटी।

T20 WC 2026 ENG vs NEP:  दीपेंद्र सिंह ऐरी 15वें ओवर में सैम करन की गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे। इसके कुछ देर बाद रोहित पॉडेल भी लियाम डॉसन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए।

अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने नेपाल को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

18वें ओवर में उन्होंने जॉफ्रा आर्चर पर दो छक्के लगाए और 19वें ओवर में ल्यूक वुड पर लगातार दो चौके जमाए। आखिरी ओवर में नेपाल को 10 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन की सटीक यॉर्कर गेंदबाजी के सामने नेपाल सिर्फ 5 रन ही बना सका और मैच 4 रन से हार गया।

इंग्लैंड ने सात विकेट पर 184 रन बनाए

T20 WC 2026 ENG vs NEP:  जैकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपने टी20 विश्व कप डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में अर्धशतक जमाया।

उनकी पारी में चार छक्के और चार चौके शामिल थे। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने भी 32 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभाला, जबकि नेपाली गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की।

T20 WC 2026 ENG vs NEP:  शेर मल्ला ने नेपाल को बड़ी सफलता दिलाई जब उन्होंने फिल सॉल्ट (1) को अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कैच आउट करा दिया। इसके बाद नंदन यादव ने जोस बटलर (26) का महत्वपूर्ण विकेट लिया, जो बेथेल के साथ पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे।

यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर बटलर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। नेपाल को तीसरी सफलता सातवें ओवर में मिली, जब स्पिनर संदीप लामिछाने ने टॉम बैंटन को रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू आउट किया।

इसके बाद बेथेल और ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। बेथेल ने अपनी पहली चार गेंदों में ही दो चौके और एक छक्का जड़ दिया था। नेपाल की ओर से गेंदबाजों ने ज्यादा ढीली गेंदें नहीं फेंकी और उन्होंने अच्छा अनुशासन दिखाया। फिर भी वानखेड़े स्टेडियम में लगातार दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अंत में तेज रन बनाए।

T20 WC 2026 ENG vs NEP:  इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में 45 रन जोड़े, जिसमें विल जैक्स ने चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। नेपाल के फील्डरों ने शानदार कैच लपके। दीपेंद्र सिंह ऐरी (2/23) और नंदन यादव (2/25) ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने भी विकेट लेने वालों में शामिल रहे।

Read More :  T20 WC 2026 IND vs USA: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या की बैटिंग गेंदबाजों का जलवा


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार