T20 WC 2026 IND vs USA: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या की बैटिंग गेंदबाजों का जलवा

0
11
T20 WC 2026 IND vs USA
T20 WC 2026 IND vs USA

T20 WC 2026 IND vs USA: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में USA को 29 रनों से हरा दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 161 रन बनाए​ थे। ये स्कोर कोई बहुत ज्यादा नहीं था। सूर्यकुमार यादव के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। सूर्या ने 49 बॉल खेलकर 84 रन बनाने का काम किया .

T20 WC 2026 IND vs USA: टीम इंडिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी

यूएसए की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी को दूसरे और तीसरे ओवर में ही अपने पहले दो विकेट गवां बैठी। इसके बाद भी थोड़ी थोड़ी देर पर विकेट गिर रहे। इससे टीम कभी स्कोर चेज करने के बारे में सोच ही नहीं पाई। हां, इतना जरूर रहा कि USA की टीम ने पूरे 20 ओवर खेल लिए।

टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। मोहम्मद सिराज ने जहां तीन विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।

अब 12 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी अगला मुकाबला

T20 WC 2026 IND vs USA: इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर लिए हैं। अब भारत का अगला मुकाबला टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को खेला जाएगा। नामीबिया खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो के लिए रवाना होगी।

टीम इंडिया जीत के साथ ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंची

T20 WC 2026 IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने यूएसए के खिलाफ अपने पहले मुकाबले को 29 रनों से जीतने के साथ जहां शानदार आगाज किया है, तो वहीं ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में अब टीम इंडिया 2 अंक हासिल करने के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें उनका नेट रनरेट 1.450 का है। वहीं पाकिस्तान की टीम अब 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है और उनका नेट रनरेट 0.240 का है।

T20 WC 2026 IND vs USA: भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।


Read More : 10 क्लासिक नेल पॉलिश शेड्स: लाल से न्यूड तक जो हमेशा रहेंगे इन स्टाइल


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार