रायपुर में बच्चा बदलने का मामला: दो निजी अस्पतालों पर FIR; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई

0
14
Child switching case Raipur
Child switching case Raipur

रायपुर;8 फरवरी । Child switching case Raipur : राजधानी रायपुर में बच्चा बदलने के गंभीर मामले में पुलिस ने पहलाजानी हॉस्पिटल और माता लक्ष्मी नर्सिंग होम के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर ( FIR)  दर्ज कर ली है। यह मामला वर्ष 2023 का है, जब अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर नवजात शिशु बदलने का आरोप लगाया गया था।

पीड़ित परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार 

Child switching case Raipur : पीड़ित परिजनों ने मामले को लेकर लगातार न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के बाद बदले गए नवजात ? 

Child switching case Raipur : दक्षिण बस्तर के अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह ने साल 2022 में संतान प्राप्ति के लिए इस सेंटर का रुख किया था। अप्रैल 2023 में हुई आईवीएफ प्रक्रिया के बाद उषा सिंह के गर्भ में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई थी। विवाद 25 दिसंबर 2023 को डिलीवरी के दिन शुरू हुआ।

पीड़िता उषा सिंह का आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया था, लेकिन बाद में अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जो नवजात सौंपे, वे अलग थे। परिजनों ने तुरंत बच्चों की अदला-बदली का आरोप लगाया, जिसे डॉ. नीरज पहलाजानी और डॉ. समीर पहलाजानी ने महज ‘गलतफहमी’ बताकर खारिज कर दिया था।

DNA रिपोर्ट के बाद खुला राज: SC ने दिए FIR के आदेश

Child switching case Raipur : संदेह गहराने पर पिता अशोक सिंह ने निजी एजेंसी से DNA जांच कराई, जिसके तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया। हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर पीड़ित पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसपी को निर्देश दिया कि तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी लैब समेत अस्पताल संचालकों की भूमिका की गहन जांच हो।

नवजात अदला-बदली केस में अस्पताल प्रबंधन जांच के घेरे में

Child switching case Raipur : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब रायपुर पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, डिलीवरी रिकॉर्ड और डीएनए रिपोर्ट की नए सिरे से स्क्रूटनी करेगी। इस मामले में जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां या सेंटर की मान्यता पर सवाल उठ सकते हैं।

Child switching case Raipur : रायपुर में बच्चा बदलने का मामला: दो निजी अस्पतालों पर FIR; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई


Read More :  विश्व नवकार महामंत्र दिवस को भव्य और व्यापक बनाने पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर मंथन


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार