चाहे कितनी भी बड़ी समस्या मेरे सामने आये, 140 करोड़ समाधान रूपी देश वाशी मेरे साथ खड़ें हैं – पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi at Rajyasabha
PM Modi at Rajyasabha

PM Modi at Rajyasabha: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत से मुद्दों पर बातें की और कांग्रेस एवं बाकि विपक्षियों के सवालों पर, हरकतों पर दिया करारा जवाब।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी देश के नागरिकों को समस्या बताया करते थें, पीएम मोदी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ईरान में कहा था कि जब किसी ने मेरे पिताजी से पूछा कि उनके सामने कितनी समस्याएं हैं, तो उन्होंने उत्तर दिया कि 35 करोड़।

उस समय हमारे देश की जनसंख्या भी इतनी ही थी। आज देश की जनसंख्या 57 करोड़ है, इसलिए मेरी समस्याओं की संख्या भी उतनी ही बड़ी है। और जो लोग देश वाशियों को समस्या कहे वो उनके हित के बारे में कैसे सोच सकता है, कांग्रेस हमेशा से देश के संविधान और देश के नागरिकों का अपमान करते आया है ।

PM Modi at Rajyasabha: पीएम मोदी ने कहा, “मैंने हमेशा देश के संविधान एवं देश के नागरिकों को सर्वोच्च माना है” और चाहे कितनी भी बड़ी समस्या मेरे सामने आये, 140 करोड़ समाधान रूपी देश वाशी मेरे साथ खड़ें हैं। देश की जनता मेरे लिए सबसे पहले है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए PM Modi ने कहा कि देश के लोगों का अपमान करते रहना कांग्रेस के स्वभाव में था। कांग्रेस ने बीते दिनों राष्ट्रपति का अपमान किया। चुनाव के बाद जिस प्रकार से शब्द कहे गए, शर्मिंदगी महसूस होती है कि ये कैसे लोग हैं।

PM Modi at Rajyasabha: कल लोकसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो पाई। ये घोर अपमान हुआ है। गरीबी से निकली हुई आदिवासी परिवार से आई हुई महिला के साथ जो आपने व्यवहार किया है, आपने महिला का अपमान किया, आदिवासी समाज का अपमान किया है, आपने संविधान का अपमान किया है।

आगे कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट और दलित परिवार के बेटे का अपमान किया। कांग्रेस के लोगों में असम की जनता के प्रति नफरत झलकती है। कल जो घटना घटी, इसी सभा के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया।

PM Modi at Rajyasabha: इसलिए कहा, क्योंकि वो सिख थे। ये सिखों का अपमान था। एक तरफ ये दृश्य है, दूसरी तरफ हमारे सदानंद मास्टर जी का दृश्य है। राजनीति विद्वेष के कारण उनके दोनों पैर काट दिए गए। कटे हुए पैर से जिंदगी गुजार रहे हैं। संस्कार इतने ऊंचे हैं कि वाणी में भी अपशब्द नहीं निकलता।

Table of Contents

PM Modi at Rajyasabha: चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा- मोदी

कांग्रेस अपने स्टार्टअप को लॉन्च नहीं कर पा रहे हैं। चोरी करना गांधी परिवार का पुश्तैनी धंधा है। इन्होंने तो गुजरात से एक सरनेम भी चुरा लिया। कांग्रेस के लोग निराशावादी हैं। कांग्रेस का दर्द जुबान पर आ रहा है। लेकिन हमारी सरकार देश के 140 करोड़ लोगों के लिए काम करती है। सत्ता हमारे लिए सेवा है।

मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं

PM Modi at Rajyasabha:  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं। मोदी की कब्र खुदेगी का नारा लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांधी परिवार को लगता है कि पीएम की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है।

मोदी की कब्र वह इसलिए खोदना चाहते हैं क्योंकि वह धारा 370 की दीवार गिराता है। ऑपरेशन सिंदूर करता है। किसी ने मुझसे पूछा था कि आपके स्वास्थ्य का क्या राज है, तो मैंने कहा था कि मैं रोजाना 2 किलोग्राम गाली खाता हूं।

मेरे पास आशीर्वाद का कवच, कब्र नहीं खोद पाओगे- मोदी

PM Modi at Rajyasabha:  PM मोदी ने कब्र खोदने की धमकी वाली घटना पर जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि नारे कितने भी लगा लो कब्र तो नहीं खोद पाओगे। मेरे पास उन लोगों के आशीर्वाद का कवच है जिनके लिए मैंने कार्य किया है। जिनको कोई नहीं पूछता था उनके लिए मैंने काम किया है। उनका आशीर्वाद मेरे साथ है।

विकसित भारत बनने की दिशा में बढ़ रहा भारत- मोदी

PM Modi at Rajyasabha:   राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आजादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था।

मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है। विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मैंने प्रगति के नाम से टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म बनाया- मोदी

PM Modi at Rajyasabha:  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के हमारे साथियों को देश के बदलाव में इम्प्लीमेंटेशन नजर नहीं आ रहा। कई ऐसे काम थे, जिसे कोई पूछने वाला नहीं था। फिर मैंने प्रगति के नाम से टेक्नोलॉजी का एक प्लेटफॉर्म बनाया। इसके अंतर्गत इनके शासन में जितने भी प्रोजेक्ट रुके हुए थे, सभी को पूरा किया। इस प्रगति के कारण 85 लाख करोड़ रुपये के काम को गति मिली। ये हमने करके दिखाया।

इंदिरा गांधी ने प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ाईं- प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi at Rajyasabha: पीएम मोदी ने कहा कि प्लानिंग कमीशन के जन्मदाता Indira Gandhi के पिता नेहरू थे, लेकिन इंदिरा गांधी ने प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा दीं।

उनके पिता जवाहरलाल नेहरू ने ही इस प्लानिंग कमीशन को बनाया था। हमने प्लानिंग कमीशन को खत्म करके नीति आयोग बनाया। साथ ही, पीएम मोदी ने जीप और खच्चर की जरूरत वाला पुराना किस्सा भी सुनाया।

भारत विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार- PM मोदी

PM Modi at Rajyasabha:  पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज भारत विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समान रूप से देखती है। आज हमारे MSME नेटवर्क पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। हवाई जहाज के कई पुर्जे मेरे देश में आज बनते हैं। देश में हुए प्रयासों का नतीजा सबके सामने है। बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बेचैन हैं।

9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की- PM मोदी

PM Modi at Rajyasabha:  राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कई देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ वक्त में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं। एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है।

PSU को पूरी दुनिया से बड़े-बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं- मोदी

PM Modi at Rajyasabha:   PM मोदी ने कहा कि PSU को लेकर ये धारणा बन चुकी थी कि वे बनते ही हैं बंद होने के लिए। हमने पूरी सोच बदल दी। हमने PSU में भी रिफॉर्म किया। आज LIC रिकॉर्ड बना रही है। आज हमारे PSU रिकॉर्ड प्रॉफिट पर हैं। मेक इन इंडिया को भी गति दे रहे हैं। PSU विश्व में भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। आज हमारे PSU को पूरी दुनिया से बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं।

TMC को हमें उपदेश देने का हक नहीं- प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi at Rajyasabha: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के प्रोफेशनल्स के लिए भी विश्व में बहुत ज्यादा अवसर बन रहे हैं। वहीं, टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी के साथियों को अपने गिरेबां में देखना चाहिए।

सभी पैरामीटर में वे नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। जो घुसपैठियों को बचाने के लिए वकालत कर रहे हैं, उन्हें देश कैसे माफ करेगा। ये घुसपैठिए हमारे नौजवानों का हक छीन रहे हैं।

सदन में हमें बोलने नहीं दिया गया- खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज राष्ट्रपति अभिभाषण में पीएम मोदी का उत्तर था हम उन्हें सुनना चाहते थे लेकिन 4 दिन से राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा था और हम देश के हित के लिए चंद बाते लोकसभा और राज्यसभा में बोलने चाहते थे,

जो इन्होंने अमेरिका के साथ डील करके किसानों के हित का बलिदान दिया और जो ट्रंप कहते हैं उन्होंने वही बात मानी। हम इसी पर और सामाजिक न्याय, महंगाई के बारे में बात पूछना चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमें बोलने नहीं दिया।


Read More : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का सख्त निर्देश घातक हथियार और नशे की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार