कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता में  भाजपा सरकार पर गाय तस्करी का आरोप लगाया

पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत

0
13
deepak baij
deepak baij

रायपुर 30 सितम्बर । deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है ।

एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत

deepak baij : भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।

1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई

deepak baij : विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई।

गोधामों में प्रति पशुधन 10 रू चारा के लिये राशि 

deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा?

deepak baij : गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया।

2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10 800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटियां बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है।

deepak baij : दो साल में गांवों और शहरों  में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार  तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहां गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।

deepak baij : गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में गायों की तस्करी 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा गायों की तस्करी हो रही गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया।

deepak baij : बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है

बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया।

deepak baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है।

deepak baij : कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि

  • पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें।
  • सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें।
  • गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।

deepak baij : पत्रकारवार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, सौरभ साहू उपस्थित थे।


Read More :  नवरात्रि में कन्या पूजन 2025: महत्व, विधि एवं सामग्री

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार