अंशुल कंबोज के भारतीय टीम में चयन से घरवालों के बीच जश्न का माहौल

0
6
Anshul Kamboj in team Indian now
Anshul Kamboj in team Indian now

करनाल, 20 जुलाई । Anshul Kamboj in team Indian now : भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए चोटिल अर्शदीप सिंह के स्थान पर हरियाणा के करनाल के रहने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का चयन हुआ है। अंशुल के भारतीय टेस्ट में चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

अंशुल कंबोज के परिवार में खुशी का माहौल

Anshul Kamboj in team Indian now : अंशुल कंबोज के भाई संयम ने कहा उनके चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हमारे पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मैंने आज सुबह उसे बधाई दी। वह इंग्लैंड पहुंच चुका है।

अंशुल को चौथे टेस्ट में मौका मिला

Anshul Kamboj in team Indian now : अंशुल ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह पूरे दिन फील्ड में ही रहता था और अभ्यास करता था। अगर चौथे टेस्ट में मौका मिला तो वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।

अंशुल के कोच सतीश राणा ने कहा गर्व महसूस हो रहा है

Anshul Kamboj in team Indian now : अंशुल के कोच सतीश राणा ने कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उसका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया ए के लिए अच्छा रहा है। अगर मौका मिला तो भारतीय टीम के लिए भी वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बधाई दी

Anshul Kamboj in team Indian now : हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने अंशुल कंबोज की इस उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उसकी मेहनत के साथ-साथ उसके परिवार और कोच की तपस्या होती है। ऐसे में सभी बधाई के पात्र हैं।

Anshul Kamboj in team Indian now : अंशुल कंबोज ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया

अंशुल कंबोज भारत और इंग्लैंड सीरीज से पहले भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हुई सीरीज का हिस्सा रहे थे। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। घरेलू क्रिकेट में भी अंशुल कंबोज ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

Anshul Kamboj in team Indian now : दाएं हाथ के 24 साल के तेज गेंदबाज कंबोज रणजी ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लेने का अनोखा कारनामा कर चुके हैं। 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79, 25 लिस्ट ए मैचों में 40 और 30 टी20 मैचों में 34 विकेट उन्होंने लिए हैं। वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अगर जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया तो उन्हें चौथे टेस्ट में मौका मिल सकता है।


Read More : चीन की शी युकी, कोरिया की एन से-यंग ने बैडमिंटन जापान ओपन में खिताब जीता


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार