मानसून में गुनगुना पानी पीने के फायदे; जानिए कब-कब पीने से होगा लाभ

0
33
Drinking lukewarm water now
Drinking lukewarm water now

लाइफ स्टाइल; 26 जून । Drinking lukewarm water now : मानसून का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतनी ही तेजी से यह कई तरह की बीमारियों को भी न्यौता देता है; जैसे कि सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन, डेंगू, टायफाइड और फूड पॉइजनिंग। इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है।

गरम जल टॉक्सिन्स को पचाता

Drinking lukewarm water now : उष्णं जलं पचति आमं तेन रोगा न जायते। इस श्लोक के अनुसार, गरम जल टॉक्सिन्स को पचाता है, जिससे रोग नहीं होते। गुनगुना पानी पीने की आदत एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी उपाय है, जो मानसून में कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

मानसून में शरीर की पाचन जठराग्नि मंद हो जाती

Drinking lukewarm water now : मानसून का मौसम, जहाँ एक ओर धरती को शीतलता और हरियाली से भर देता है, वहीं दूसरी ओर यह हमारे शरीर के आंतरिक संतुलन को चुनौती भी देता है। आयुर्वेद की प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता के अनुसार, वर्षा ऋतु में शरीर की पाचन अग्नि (जठराग्नि) मंद हो जाती है, जिससे भोजन का पाचन पूरी तरह नहीं हो पाता और शरीर में ‘आम’ (टॉक्सिन्स) उत्पन्न होने लगते हैं। जिससे सर्दी- जुकाम, खांसी से राहत मिलती है।

Drinking lukewarm water now : रोजाना गुनगुना पानी पीने से जकड़न कम होती है

नमी के कारण गले में खराश, कफ और कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से इन समस्याओं से काफी राहत मिलती है और इन्फेक्शन को दूर करने में भी मदद मिलती है। मानसून के दौरान नमी के कारण शरीर में अक्सर जकड़न महसूस होती है। रोजाना गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों में होने वाली जकड़न कम होती है और आराम महसूस होता है।

Drinking lukewarm water now : स्किन ग्लोइंग और शाइनी लगती

आयुर्वेद के अनुसार, गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर होने वाले कील-मुहांसे की समस्या से भी राहत मिलती है और स्किन ग्लोइंग और शाइनी नजर आने लगती है।

सुश्रुत संहिता के अनुसार, सुबह खाली पेट खाना खाने से आधे घंटे पहले, खाने के आधे घंटे बाद और रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। जब आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मल त्याग में आसानी होती है। वहीं, खाने के आधा घंटे पहले पानी पीने से पाचन बेहतर होता है।

खाना खाने के आधे घंटे बाद दो-तीन ग्लास पानी पीने से खाना आसानी से पचता है, रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से नींद अच्छी आती है।

Drinking lukewarm water now : मानसून में गुनगुना पानी पीने के फायदे

पाचन तंत्र मजबूत करता है नमी के कारण पाचन धीमा हो जाता है। गुनगुना पानी खाने को जल्दी पचाता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाता है।

Drinking lukewarm water now : इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है यह शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और आप संक्रमण से बचते हैं।

Drinking lukewarm water now : गले के संक्रमण से राहत बदलते मौसम में गला खराब होना आम है। गुनगुना पानी बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है और गले को आराम देता है।

Drinking lukewarm water now : त्वचा की देखभाल मानसून में त्वचा पर रैशेज और मुंहासे होना आम है। गुनगुना पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।

मेटाबोलिज्म बेहतर बनाता है हल्का गर्म पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है।


Read More : पके केले गुणों का खज़ाना; केले को कुछ ही मिनटों में मज़ेदार रेसिपी; हर बाइट में स्वाद का धमाका


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार