नई दिल्ली: Rekha Gupta New CM of Delhi: बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।
Rekha Gupta New CM of Delhi: प्रवेश वर्मा को लेकर सामने आई ये खबर
सूत्रों के मुताबिक, प्रवेश वर्मा को दिल्ली का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
Rekha Gupta New CM of Delhi: बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी बधाई
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।
Rekha Gupta New CM of Delhi: रेखा गुप्ता कौन हैं ?
रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।
श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। pic.twitter.com/K8Mu5SyvdV
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 19, 2025
Rekha Gupta New CM of Delhi: रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।
रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा का नाम भी सीएम पद की रेस में था लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल कर दिया गया। गौरतलब है कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और सांसद भी रह चुके हैं।