State Alankaran Award 2024 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण पुरस्कार 2024 की घोषणा की 36 विभूतियों को सम्मानित होंगे

State Alankaran Award 2024
State Alankaran Award 2024

रायपुर। State Alankaran Award 2024 :   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य अलंकरण पुरस्कार 2024 की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्योत्सव के समापन समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और इन सभी सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Table of Contents

राज्योत्सव के समापन समारोह

State Alankaran Award 2024 :  राज्य अलंकरण समारोह 2024 और राज्योत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और राज्य के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल  रमेन डेका करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे।

समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए मुकेश एस. सिंह, मोहन तिवारी और भोलाराम सिन्हा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

State Alankaran Award 2024 :  राज्य अलंकरण पुरस्कार 2024 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जिन विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं

  • शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान- बुटलू राम माथरा
  • यति यतनलाल सम्मान – मनोहर गौशाला, खैरागढ़
  • गुण्डाधुर सम्मान – सुश्री छोटी मेहरा
  • मिनीमाता सम्मान – सतनामी महिला जागृति समिति कोहका (पार्वती दीदी)
  • गुरु घासीदास सम्मान – राजेंद्र रंगीला (गिलहरे)
  • ठाकुर प्यारेलाल सम्मान – शशिकांत द्विवेदी
  • महाराज प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान – विकास कुमार
  • पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान – अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम  से उमेश कश्यप
  • पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान – डॉ. सत्यभामा आडिल
  • चक्रधर सम्मान – सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर
  • दाऊ मंदराजी सम्मान – पंडीराम मंडावी
  • डा. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरुस्कार – शिव कुमार चंद्रवंशी व खेमराज पटेल
  • महाराजा अग्रसेन सम्मान – सियाराम अग्रवाल
  • चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार प्रिंट मीडिया हिन्दी  – भोला राम सिन्हा
  • चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – मोहन तिवारी
  • मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट अंग्रेजी – मुकेश एस सिंह
  • दानवीर भामाशाह सम्मान – सुभाष चंद्र अग्रवाल
  • धन्वंतरि सम्मान – डा. मनोहर लाल लहेजा
  • श्रीमती बिलास देवी केवंट मत्स्य विभाग पुरस्कार – विनोद दास
  • डा. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान – छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण संस्थान से सोनऊ राम नेताम
  • स्व. महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार – सुरेंद्र कुमार राठौर, शोभा सिंह व ललित कुमार नायक
  • पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान – रामनरियेश यादव
  • छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान – आनंद कुमार पांडेय न्यूयॉर्क
  • देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार – भगत गुलेरी
  • किशोर साहू सम्मान – प्रकाश अवस्थी
  • देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार – सधेलाल रात्रे
  • लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान -श्रीमती निर्मला ठाकुर
  • खुमान साव सम्मान – दुष्यन्त कुमार हरमुख
  • लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार – डा. पीसी लाल यादव
  • किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण – सतीश जैन
  • बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान – सुरेंद्र तिवारी व प्रकाश चंद्र पंत
  • वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार – श्रीमती अदिती कश्यप
  • माता बहादुर कलारिन सम्मान – कुमारी चित्ररेखा सिन्हा
  • पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान — अतुल जैन
  • स्व. बिलाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार – पन्नालाल देवांगन व बहोरी लाल देवांगन
  • राजराजेश्वरी करुणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार – सत्यनारायण देवांगन व अरुण मेहर

यह भी पढ़ें: Bollywood singer Shaan : बॉलीवुड गायक शान ने छत्तीसगढ़ी गीत छुनुर छुनुर पैरी बाजे रे गोरी जियरा म चले छुरी रे गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार