रायपुर । Kavya Path: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर शहर की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य सृजन संस्थान रायपुर द्वारा काव्य संध्या का आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक किया गया है।जिसमें काव्य पाठ हेतु विभिन्न प्रदेशों के कवि/कवित्रियों का काव्य पाठ हुआ।भिलाई,दुर्ग,खरोरा, दिल्ली राजहरा,बेमेतरा,बचेली,कांकेर से काव्य पाठ हेतु आये।
Read More: काठमांडू हवाई अड्डे पर भयानक विमान हादसा, 18 लोगों की मौत, केवल एक पायलट जिंदा बचा
Kavya Path: कवियों ने काव्य पाठ में पढ़ा,,,
अर्धांगिनी बनी आपकी, अग्नि सी पावन हो गई l शहादत को माथा टेक कर, शहीद की सुहागन हो गई ll
-रेणु तेजेंद्र साहू
जिनके तन पर ग़म की चादर देखिये
दो घड़ी उनसे भी मिलकर देखिये
आपकी फ़ुरक़त में पत्तों की तरह
किस क़दर बिखरी हूँ आकर देखिये
नूरुस्सबाह “सबा”
साहित्य सृजन संस्थान निरंतर युवा साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा में निखार लाता है।संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों में संस्था द्वारा 100 प्रतिभावान युवा बच्चों, रचनाकारों,समाजसेवी,एवं संस्थाओं का सम्मान कर एक कृतिमान स्थापित किया है।