केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने आरोप लगाया कि भुपेश सरकार गरीबो के हक के पैसे से चुनाव लड़कर छत्तीसगढ़ को कर्जदार बना रही

खैरागढ़ विधानसभा के आमगांव में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पक्ष में प्रचार किया

खैरागढ़

खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कुलस्ते ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कुलस्ते ने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने के कांग्रेस के वादे पर सवाल खड़ा किया है। कुलस्ते ने कहा कि जिनकी प्रतिमा लगाने की आज बात की जा रही है, उनके पुतले कभी कांग्रेस ने जलाए। अब उनके नाम का उपयोग करना कहीं से भी ठीक नहीं है। आरोप

खैरागढ़ विधानसभा के आमगांव में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में सभा लेते हुए कहा कि केन्द्रक के मोदी जी की सरकार द्वारा भेजे गए गरीबो के मकान को यह भुपेश सरकार जरूरत मंदो तक नही पहुचने दे रही है। गरीबो के 5 किलो चावल तक को यह कांग्रेस सरकार बिना शर्म के डकार जा रही है। जल जीवन मिशन हो या वैक्सिनेशन, केंद्र की भाजपा सरकार सदैव आम जनता के साथ है। परंतु भुपेश सरकार गरीबो के हक के पैसे से आसाम और उत्तप्रदेश में चुनाव लड़कर छत्तीसगढ़ को कर्जदार बना रही है।

केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर मुख्यमंत्री के सवाल का भी कुलस्ते ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सलवा जुडूम के दौरान बस्तर छोडऩे वाले आदिवासियों के मुद्दे पर कुलस्ते ने कहा कि मैंने पूरी जानकारी ली है। प्रशासन को भी बुलाकर व्यवस्था करने की बात कही थी। अगर ऐसा कोई विषय है, तो जरूर बातचीत करेंगे। उनके साथ जो भी अन्याय हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए।

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शामिल हुए। कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के विस्तार से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके साथ ही केंद्रीय संगठन की ओर से तय सेवा कार्यक्रम की भी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here