जन सुराज अभियान में प्रशांत किशोर के साथ आये बिहार के 6 पूर्व आईएएस

jansu
जन सुराज अभियान में प्रशांत किशोर के साथ आये बिहार के छह पूर्व आईएएस

पटना  (वार्ता) बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह सेवानिवृत्त अधिकारी जन सुराज अभियान को ताकत देने के लिए मंगलवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ आ गए हैं।
जन सुराज अभियान के पटना स्थित कार्यालय में आज एक कार्यक्रम के दौरान छह पूर्व आईएएस अधिकारियों ने श्री प्रशांत किशोर के नया बिहार बनाने के संकल्प और सपने को पूरा करने में उनके साथ आने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि बिहार में केवल सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन समस्याएं नहीं बदली । हम लोग उस व्यवस्था को लाना चाहते हैं जहां लोगों की बातें सुनी जाए। हमारे इस अभियान से सही लोग चुने जाएंगे, जिससे व्यवस्था परिवर्तन होगा।

जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले 6 सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों में अजय कुमार द्विवेदी शामिल है। पश्चिम चंपारण के रहने वाले अजय कुमार द्विवेदी बिहार सरकार में कैबिनेट विभाग के विशेष सचिव के पद से सेवानिवृत हुए। इसके अलावा पूर्णिया और कैमूर के रिटायर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह भी जनसुराज अभियान से जुड़ गए हैं। वे भोजपुर के रहने वाले हैं।

जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले रिटायर आईएएस ललन यादव भी शामिल है। वे नवादा और कटिहार के डीएम रह चुके हैं। मुंगेर के रहने वाले ललन यादव का साथ मिलने से प्रशांत किशोर को बड़ी मदद मिलेगी। इस अभियान में पूर्वी चंपारण के रिटायर प्रशसनिक अधिकारी तुलसी हजार भी शामिल हैं। वे बेतिया के प्रशासक रह चुके है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत सचिव सुरेश शर्मा और ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत संयुक्त सचिव गोपाल नारायण सिंह भी जन सुराज अभियान से जुड़ गए हैं। सुरेश शर्मा गोपालगंज और गोपाल नारायण सिंह औरंगाबाद के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here