‘ललका टी- शर्टवा’ गाना रिलीज…. खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह

    bhojpuri
    ‘ललका टी- शर्टवा’ गाना रिलीज.... खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह

    मुंबई,  (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ललका टी- शर्टवा रिलीज हो गया है।

    ‘ललका टी- शर्टवा’ गाना में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह नजर आ रही है।दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों में खूब पसंद किया जा रहा है। ललका टी- शर्टवा गाना अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक सीधे-साधे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    खेसारी लाल यादव ने कहा कि गाना ‘ललका टी- शर्टवा’ मस्ती भरा सॉन्ग है। इसे हर वर्ग के लोगों को सुनना चाहिए। यह गाना जो भी सुनेगा वह इसे खुद से अलग नहीं कर पाएगा। गौरतलब है कि गाना ‘ललका टी- शर्टवा’ को खेसारी लाल यादव ने सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा का है और कंपोजर शुभम तिवारी हैं। कोरियोग्राफर सुशांत चंदन हैं। परिकल्पना विवेक सिंह की है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here