छालीवुड के फिल्मी सितारों को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह 2020

रायपुर।

छालीवुड के फिल्मी सितारों को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड गुरुवार शाम को नवा रायपुर स्थित श्री सत्य सांई सभागार में छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ दी गई, जिसमें 2020 में रिलीज प्रणव झा कृत फ़िल्म बेनाम बादशाह ने सर्वाधिक अवार्ड जीता। cg 24 640x364 1

स्मार्ट सिनेमा लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड 2021 फ़िल्म निर्माता मोहन सुंदरानी को दिया गया, बेस्ट एक्टर करण खान व बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मुस्कान साहू के नाम रहा बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड करण खान,मुस्कान साहू अभिनीत बेनाम बादशाह रही। स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया कि इस बार नॉमिनेशन में छत्तीसगढ़ी फिल्में दईहान, जोहार छत्तीसगढ़ व बेनाम बादशाह शामिल थी, जिसे ज्यूरी सदस्यों ने देखकर अपना निर्णय लेते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के हिसाब से अवार्ड देना तय किया।

हमने बीते वर्ष की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार के निर्माता स्व.श्री विजय पांडेय की जयंती अवसर पर उनकी स्मृति में अवार्ड कार्यक्रम 23 दिसंबर को आयोजित किया जिसमें छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया। स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के सफल आयोजन में दीपक श्रीवास्तव, रेजर इवेंट की अहम भूमिका रही व सुधीर आज़ाद तम्बोली का सहयोग उल्लेखनीय रहा। अवार्ड समारोह में मंच संचालन श्रीमती अनुराधा दुबे, आरजे नमित साहू, लक्ष्य टारगेट व मेडी के द्वारा कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया गया। फ़िल्म प्रेम युद्ध के आइटम सान्ग ‘इशारा-इशारा’ समेत अन्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी।

स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2021

  • बेस्ट फ़िल्म- बेनाम बादशाह
  • बेस्ट एक्टर- करण खान (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- मुस्कान साहू
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट डायरेक्टर- प्रणव झा
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट विलेन- अनिल शर्मा
    (फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- देवेंद्र जांगड़े
    (फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- जैकी भवसार
    (फ़िल्म- दईहान)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सोनाली सहारे
    (फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
    संदीप पाटिल (फ़िल्म- दईहान)
    राज साहू (फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)-
    लॉरेंस फ्रांसिस (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
    बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल) – अंजली ठाकुर (फ़िल्म- दईहान)
  • बेस्ट कॉमेडियन- विपिन सोनवानी (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट म्यूजिक (संयुक्त)-
    श्याम हाजरा
    तरुण गढ़पाले
    गीत-महुआ झरे
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
    बेस्ट लिरिक्स- विष्णु कोठारी
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट सिंगर (मेल)- सुनील सोनी
    गीत- जोड़ी मोर
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट सिंगर (फिमेल)- नमामि दत्ता
    गीत-महुआ झरे
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- मिलन दास (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट स्टोरी राइटर- प्रणव झा
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
    बेस्ट डायलॉग- प्रणव झा
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट एडिटर- प्रीति सिंह (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
    बेस्ट एक्शन- कुंडूतुरु
    (जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट कैमरामेन- गौरव सदौरिया
    (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय (जोहार छत्तीसगढ़)
    बेस्ट विजुअल इफेक्ट-
    प्रवीण दास (जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- भूपेंद्र साहू (फ़िल्म- दईहान)
  • बेस्ट ऑडियोग्राफर- मिलन दास (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)
  • बेस्ट मेकअप मैन- आशीष दास (जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट कास्टयूम डिजाइनर- भूपेंद्र साहू (फ़िल्म- दईहान)
  • बेस्ट फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर- लाभांश तिवारी (जोहार छत्तीसगढ़)
  • बेस्ट सिनेमा हॉल- श्याम टाकीज रायपुर
  • बेस्ट फ़िल्म पोस्टर डिजाइन- मंडल ग्राफिक्स रायपुर
  • बेस्ट फ़िल्म पी आर ओ- दिलीप नामपल्लीवर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here