19 जुलाई सोमवार का राशिफल

मेष:

सप्ताह के पहले दिन व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और विशेष सम्मान प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में बदलाव के आपको कई मौके मिलेंगे। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से घर-परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। सायंकाल के समय पारिवारिक बिजनस के विस्तार के लिए कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में व्यतीत होगा और किसी देवस्थान की यात्रा करने पर मन को सुकून मिलेगा। कार्यालय में आपके आपके अनुकूल सकारात्मक वातावरण बनेगा और आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। अगर कोई कानूनी विवाद लंबित है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजगार में बदलाव की योजना सफल होगी। सायंकाल के समय परिवार में हर्ष मंगलमय व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक रहेगा और परिवार के रख रखाव पर धन व्यय भी होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। नई योजनाएं पर काम करेंगे और अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय मित्रों का सहयोग आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में सफलता पूर्वक विस्तार करेंगे और आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। घर के जरूरी अधूरे कार्य भाइयों की मदद से निपट जाएंगे और जरूरी मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। सायंकाल के समय किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

सप्ताह के पहले दिन परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और संतान के लेकर कुछ फैसला भी ले सकते हैं। छात्र पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे तो अच्छा ही होगा। कार्यक्षेत्र में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय कई जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे, जिसको लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

भाइयों का सहयोग व्यापार में आपकी उन्नति का कारण बनेगा। लव लाइफ में आनंदमय समय व्यतीत होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारी वर्ग से प्रशंसा व सम्मान प्राप्त होगा। आपसी वार्ता व व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखकर और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, सफलता जरूरी मिलेगी। सायंकाल के समय परिवार के साथ किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। संपत्ति संबंधित विवाद किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आएगा। पिता के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से आपके सभी अटके कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा और परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेशी कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है और विदेश यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

गुरुजनों का सहयोग छात्रों को असमंजस की स्थिति से मुक्ति दिलाने वाला होगा। व्यापारिक यात्रा सफल व लाभप्रद साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा और काम में भी नई जान आएगी। सायंकाल के समय विवाह संबंधित विषयों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना आपको चिंताओं से मुक्त करेगा और भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में चली आ रही उलझनों से मुक्ति दिलाएगी। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आज बड़ा लाभ होने की आशा बन रही है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रोजगार प्राप्त करने वालों के लिए नया मौका उनके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें अन्यथा मानहानि का शिकार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ में नया उत्साह तथा उमंग का अनुभव करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति तथा सम्मान में इजाफा होगा। लंबे समय से चले आ रहे रोगों में मुक्ति मिलेगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। लव लाइफ को स्थाई रिश्ते में बदलने के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में नया निवेश लाभ की स्थितियों में वृद्धि करेंगे। सायंकाल के समय खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

राजनीति से संबंधित जातकों को जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। नया व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। घर की परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here