12,000 से ज्यादा संविदा मनरेगा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया

रायपुर

रैली सभा के बाद 12,371 मनरेगा कर्मचारियों ने देवेंद्र पटेल एसडीएम रायपुर को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।

रायपुर छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के 57वें दिन अफसरशाही के कारण छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बर्खास्त करने का निर्णय मनरेगा आयुक्त द्वारा लिया गया। इससे मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश फूट गया।

बर्खास्तगी के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्रांत व्यापी विशाल महारैली निकालकर विरोध प्रकट किया गया। मनरेगा कर्मचारियों ने गगनभेदी नारे बाजीकर मनरेगा के दोई ठन मांग नियमितीकरण और वेतनमान गूंज रहा था।

आंदोलनकारियों की सभा को विजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर, अग्निवंशी ने पुलिस प्रशासन द्वारा सप्रे शाला मैदान में रैली को रोकने पर संबोधित कर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए तत्काल बर्खास्तगी समाप्त कर मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं वेतनमान की मांगों को जायज ठहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here