03 जुलाई शनिवार का राशिफल

मेष:

मेष : आज रोजी-रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव होगी। आज आपको नौकरी और व्‍यापार में भी विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आज निवेश अच्‍छा फल देंगे। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा रिस्की हो सकता है। जरूरत के मुताबिक आपको जोखिम लेना भी चाहिए, ऐसा करने से आपके लिए सफलता के नए रास्‍ते खुल सकते हैं। आज के दिन कोई मित्र या फिर रिश्‍तेदार आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। धन के मामले में आज का दिन नौकरीपेशा और व्‍यापारियों दोनों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार का है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं लेकिन आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए थोड़ी सी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि इस बारे में किसी सीनियर से सलाह लेकर काम करें। आज भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज किसी वजह से परेशानी पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण मन खराब हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से आपकी समस्‍या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस से फटकार सुनने को मिल सकती है। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए खास है और परिजनों के साथ खुशी से बीतेगा। धन के साथ सुख भी प्राप्‍त होगा और परिवार में आनंद बना रहेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है और दोस्‍तों के आगमन से शाम को भी अच्‍छा महसूस करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा और मन में खुशी होगी। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।
 
कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके भाग्‍य का उदय हो सकता है। परिवार में समृद्धि आएगी और सभी बिगड़ते काम बनने लगेंगे। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों में रुचि बनी रहेगी और भाग्‍य का भी साथ प्राप्‍त होगा। नौकरीपेशा वर्ग से जुड़े लोगों को आज उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज किसी वजह से आपका मन अशांत हो सकता है। आप किसी कारण से परेशान हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज धन के मामले में भी आपका हाथ तंग हो सकता है। किसी कारण से आपको परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 56 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खास है और शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपको आगे चलकर लाभ देंगे। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। आज के दिन लोगों से आपके बेहतर संपर्क स्‍थापित होंगे। कोई ऐसा व्‍यक्ति आपके लिए आज समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे आप काफी करीब मानते हैं। किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार अच्‍छी तरह सोच लें। किसी भी प्रकार का सौदा करने से पहले सभी कागजों को एक बार अच्‍छी तरह से देख लें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज आपके घर में आपस में लोगों में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से आज आपको थकान लग सकती है, लेकिन खुशियों के आगे थकान फीकी पड़ जाएगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे और आज आपको मेहनत का फल प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज के दिन आपको नौकरी और व्‍यापार में मनमुताबिक परिणाम प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। आज के दिन आप अपने कामधंधे से संबंधित कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं और आपको ऐसा करने से लाभ प्राप्‍त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और पारिवारिक दायित्वों की भी पूर्ति होगी। आज के दिन आपको शाम के वक्‍त उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
 
कुंभ:

आज ग्रहों का विशेष योग आपको आर्थिक सफलता की ओर भेज रहा है। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के लोग आपके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहेंगे और मित्रजनों का भी साथ मिलेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। गंभीर होकर अपना काम करेंगे तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। समय का सहयोग प्राप्‍त होगा और परिवार वाले भी साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोग‍ियों का साथ प्राप्‍त होगा। आज धन के मामले में भी आपका कोई बड़ा रुका काम बन सकता है। आज भाग्‍य आपका 85 फीसदी साथ देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here