सोनू सूद 48वां जन्मदिन: कभी लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, फिल्मी विलेन से ऐसे बने रियल लाइफ हीरो

 मुंबई 
अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद कोरोना के वक्त लोगों के लिए जिस तरह मदद के लिए आगे आए उसके बाद से वह ‘मसीहा’ कहलाए जाने लगे। बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है। 30 जुलाई को सोनू सूद अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई। आज भी वक्त मिलने पर सोनू अक्सर मोगा जाते रहते हैं। सोनू सूद ने नागपुर के यशवंत राव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की। वह इंजीनियर बन भी गए थे। उन्होंने फैमिली बिजनेस करने के बारे में सोचा लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।

पैरेंट्स ने किया सपोर्ट
सोनू सूद के दिल में मुंबई जाने का एक सपना था। पहले तो उन्हें लगा कि उनके पैरेंट्स उन्हें रोकेंगे लेकिन उन्होंने हमेशा उनका साथ दिया। सोनू सूद की मां ने कहा कि जाओ और अपने सपने पूरे करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here