सुशील सन्नी अग्रवाल ने मनाया श्रमिको के बीच जन्म दिवस

रायपुर,

आज दिनांक 25.07.2022 को सुशील सन्नी अग्रवाल, माननीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने श्रमिकों के बीच केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया। सन्नी अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर  के.सूरज, छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष, इंटक द्वारा रायपुर के शहीद स्मारक काम्पलेक्स में 5000 श्रमिक साथियों के लिए विशाल भण्डारा एवं केक सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। आज ही छ.ग. खनिज विकास निगम के माननीय अध्यक्ष,  गिरीश देवांगन का अवतरण दिवस होने पर, देवांगन एवं सुशील सन्नी अग्रवाल दोनों ने श्रमिक साथियों के साथ अपना जन्म दिन एक साथ शहीद स्मारक काम्पलेक्स में मनाया। इस अवसर गिरीश देवांगन एवं सन्नी अग्रवाल दोनों ने एक दूसरे को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिये। इस अवसर अग्रवाल ने आये हुए श्रमिक साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि श्रमिक भाईयों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आज मेरे जन्म दिवस को खास बना दिया है जिसके लिए मैं सभी मजदूर साथियों एवं यहां पर उपस्थित अन्य श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों एवं जनता को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।
शहीद स्मारक काम्पलेक्स के कार्यक्रम पशचात् सन्नी अग्रवाल नवा रायपुर स्थित अपने छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के कार्यालय में पहुंचे, जहां पर कर्मकार मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया।

सन्नी अग्रवाल को उनके जन्म दिवस के अवसर पर छ.ग. प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  नागरिक आपूर्ति निगम के माननीय अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , छ.ग. खनिज विकास निगम के माननीय अध्यक्ष गिरीश देवांगन,  के. सूरज, छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष, इंटक ने हार्दिक शुभकामनाएं दिये हैं।

आज के कार्यक्रम में राजा साहू, विधानसभा अध्यक्ष, रायपुर पश्चिम, सूर्या, संतलाल बारिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महासमुन्द, सुभाष कुण्डु, अध्यक्ष, टीएमएस मित्र संगठन, रायपुर, श्रीराम मानिकपुरी, विधानसभा अध्यक्ष महासमुन्द,  इन्द्रकुमार डनसेना, मिडिया महासमुन्द, नारायण संदेश समाज के सदस्य, अयाज खान, प्रदेश मिडिया प्रभारी, श्रीमती समीम खान, जिलाध्यक्ष, रायपुर,  तेजकुमार भोई, अध्यक्ष, गढ़पुलझर,  प्रहलाद साहू, जिला महामंत्री, महासमुन्द, शहनवाजखान, ब्लॉक उपाध्यक्ष,बसना, भनपुरी आलू प्याज संघ, रायपुर के सदस्य, ईष्वर साहू, नामदेव वर्मा, अध्यक्ष, मुजाहिज अशरफी, रायपुर, सनाबील अशरफी, संयोजक, रायपुर समेत एवं छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, लेखा अधिकारी भीष्म सोनी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here