रायपुर
रायपुर नगर निगम सामान्य सभा में काली पट्टी लगाकर प्रश्नकाल के दौरान भाजपा पार्षद दल ने जमकर हंगामा किया। सभापति के सामने विरोध प्रदर्शन करते रहे, सामान्य सभा में पुलिसकर्मी के घुसने और फोटो वीडियो बनाने को लेकर हंगामा किये। भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सामान्य सभा के दौरान पुलिसकर्मी के अंदर घुसने पर सवाल खड़े कर हंगामा किये और उसके बाद पुलिसकर्मी को सदन से बाहर किया गया। सभापति ने इस घटना पर आयुक्त को लगाई फटकार। सभापति प्रमोद दुबे ने कहा, ये ए ग्रेड का नगर निगम है, कोई धर्मशाला नहीं।
कांग्रेसी पार्षद ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। कांग्रेसी पार्षद अनवर हुसैन ने सामान्य सभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सभापति और कांग्रेसी पार्षद के बीच तीखी बहस हुई। अनवर हुसैन ने कहा कि बिना काम करवाए ही अधिकारी भुगतान कर रहे हैं।