Living Index Report : राजधानी रायपुर सबसे बेहतर शहरों में सातवें स्थान पर रखा गया..

रायपुर

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021 सर्वे जारी किया है। सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को देश के बेहतर रहने योग्य शहरों की सूची में 7वें नम्बर पर रखा गया है। बता दें कि इस इंडेक्स में पुणे को देश के नम्बर 1 शहर का स्थान प्राप्त हुआ है।

केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने यह सर्वे कराया था, जिसमें रायपुर को बड़ी उपलब्धि मिली है। इससे पहले 2020 में रायपुर को 8वां स्थान मिला था। लेकिन इस बार रायपुर ने अपनी औसत सुधारते हुए एक स्थान की छलांग लगाई है।

27 बिंदुओं पर हुआ था सर्वे 
केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय ने 27 अलग-अलग बिंदुओं पर यह सर्वे किया था, इसमें नागरिकों के लिए संस्थागत, सामाजिक और भौतिक परिस्थितियों के अनुकूल वातावरण को देखा गया। देशभर के 111 शहरों में लिविंग स्टैंडर्ड, प्रदूषण, स्वच्छता, बिजली पानी के मुद्दों पर यह सर्वे हुआ था, जिसमें रायपुर की 7वीं रैंक लगी है।

रायपुर शहर को सम्मानित किये जाने से अभिभूत हो कर आज नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक के  प्रारम्भ होने के बाद  नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे , उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा को  बुके  देकर सम्मान एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी, आकाश तिवारी द्वारा किया गया.  सभापति  प्रमोद दुबे  ने  इस उपलब्धि के लिये रायपुर नगर निगम के  समस्त पार्षदगणाें  को  सराहते  हुए आसंदी से हार्दिक बधाई दी. नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी का सभापति  प्रमोद दुबे ने आसंदी से नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में  स्वागत किया. इस दौरान नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में  पहुंचने  पर आसंदी से सभापति  प्रमोद दुबे  ने  रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह जुनेजा का स्वागत किया। यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि राजधानी शहर रायपुर ने विगत कुछ वर्षाें  में राष्टींय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है । पिछले वर्ष भी रायपुर को  टॉप 10 शहरों  में रखा गया था।

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर रायपुर शहर को देश में  नम्बर 1 बनाने को  अपने  नगरहितकारी संकल्प को समय-समय पर राष्टींय मंचों  पर प्रमुखता से रखते आ रहे  हैं । केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के  अलग-अलग कैटगरी को  स्तंभ वार लिस्ट में  रायपुर को  भौतिक संसाधनों  की उपलब्धता हेतु 5वां  स्थान मिला है,साथ ही बिलासपुर शहर को  संस्थागत कार्यों के लिए 5वें स्थान पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here