श्रीराम वन गमन काव्ययात्रा की रायपुर जिले की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई

रायपुर,

आज दिनांक 16 फरवरी 2022, बुधवार श्रीराम वन गमन काव्ययात्रा की रायपुर जिले की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, रायपुर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ‘कबीर’, लक्ष्मीनारायण लाहौटी, श्रीमती शालू सूर्या (रायपुर संभाग संयोजिका), हर्ष व्यास (प्रांत मीडिया प्रभारी), आशीष ठाकुर (रायपुर जिला संयोजक), लोकनाथ साहू ‘ललकार’, छविलाल सोनी, जयेन्द्र कौशिक एवं अनुराग ठाकुर की उपस्थिति रही।

उक्त बैठक में आगामी 24 मार्च 2022 को श्रीलंका से चलकर अयोध्या जा रही श्रीराम वन गमन काव्य यात्रा रायपुर में पड़ाव करेगी। बैठक में आयोजन प्रबंधों की विस्तृत चर्चा हुई। इसी संबंध में आगामी बैठक दिनांक 20 फरवरी 2022, रविवार को व्ही.आई.पी. रोड स्थित श्रीराम मंदिर में प्रातः 10 बजे रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here