शादी के पहले ही ‘प्रेग्नेंट’ हो गई थीं ये अभिनेत्रियां

 

फिल्मी सितारों की खबरें मीडिया में तुरंत हवा की तरह फैल जाती हैं। चाहे वह प्रोफेशनल लाइफ से संबंधित हो या निजी जिंदगी से। वहीं इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस लिस्ट में कई सारी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।

कल्कि केकलां
कल्कि कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद वह इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने बिना शादी किए ही बच्चे को जन्म दिया है।

गेब्रिएला डेमेट्रिड्स
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने शादी से पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। बता दें कि इन दोनों ने भी अभी तक शादी नहीं की है। गेब्रिएला को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद यह दोनों अलग हो गए।

एमी जैक्सन
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग और 2.0 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन भी अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक एमी जैक्सन ने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज से शादी नहीं की है, लेकिन वह उसके साथ लिव-इन में रह रही हैं।

लीजा हेडन
लीजा बॉलीवुड फिल्म क्वीन, हाउसफुल 3 और आयशा में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने अपनी शादी से पहले खुद के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था। उन्होंने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली। लीजा हेडन अब दो बच्चों की मां हैं और जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

कोंकणा सेन शर्मा
यह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी। शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अपनी शादी से पहले कोंकणा सेन शर्मा प्रेग्नेंट हो गई थीं। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने साल 2010 में शादी की और छह महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। हालांकि अब कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी से अलग हो गई हैं।

महिमा चौधरी
महिमा चौधरी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके प्यार, ब्वॉयफ्रेंड बनाने से लेकर रिश्ता टूटने तक सारी खबरें मीडिया में हवा की तरह फैल जाती हैं। लेकिन अचानक 2006 में हुई उनकी शादी ने दर्शकों को चौका दिया था। इतना ही नहीं शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी बेटी का जन्म हो गया था। जिससे यह साफ हो गया था कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here