रायपुर l प्रदेश की सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा बाल रचनाकारों हेतु काव्य लेखन स्पर्धा आयोजित की गई है l इसके अंतर्गत 10 से 17 वर्ष की आयु के रचनाकारों को किसी भी विषय पर अधिकतम 25 लाईन की कविता लिखनी है l 15 जून तक कविता को व्हाट्सएप नं 9827928850 पर प्रेषित करना है l प्रविष्टियों के साथ नाम, आयु, पता, मोबाइल नं एवं मौलिकता प्रमाण पत्र भी भेजे l कविता हिंदी या छत्तीसगढ़ी दोनों में से किसी भी एक भाषा में लिखनी है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि स्पर्धा के अंतर्गत समस्त चयनित रचनाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा l कविताओं की मौलिकता हेतु रचनाकार स्वयम् जवाबदार रहेगा l स्पर्धा का उद्देश्य प्रदेश में नवोदित रचनाकारों को मंच व प्रोत्साहन प्रदान करना है l राजधानी रायपुर में एक भव्य समारोह मे चयनित बाल रचनाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा l वक्ता मंच द्वारा स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है l
RECENT NEWS
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास...
रायपुर: Minister Laxmi Rajwade met Central Minister Annapurna Devi: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय...
अदाणी ग्रुप के लिए ओडिशा पूर्वी भारत के आर्थिक विकास का केंद्र: करण अदाणी
भुवनेश्वर: 2 जुलाई 2026 । Adani Ports and Special Economic Zone Ltd: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण...
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
रायपुर, 1 जुलाई 2026: Nalanda Parisar Library construction: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सलियाटोली में 4.37 करोड़...
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 01 जुलाई 2026: CM Sai taken Review Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग...
भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला;...
मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। stock market : कच्चे तेल में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:15...
















