मोहब्बतें फेम किम शर्मा फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल किम शर्मा और टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे देख लोग अंदाजा लगाने लगे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में किम शर्मा लिएंडर पेस के साथ गोवा में स्पॉट हुईं, जहां से तस्वीरें वायरल हुई हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों के बीच नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। दोनों तस्वीरों में कोजी होते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन रोमांटिक तस्वीरों को देखने के बाद लोग इनके रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगा रहे हैं। इस तस्वीर में किम और लिएंडर कैमरे की तरफ देख स्माइल कर रहे हैं। उनके सामने टेबल पर ढेर सारा खाना रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में किम लिएंडर पेस की बाहों में देखी जा सकती हैं। किम फोटो में व्हाइट लॉन्ग लूज शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है, जबकि लिएंडर पेस का भी कैजुअल लुक देखने लायक है। इसके साथ ही गोवा में अपने परिचितों के साथ भी किम और लिएंडर की फोटोज सामने आई हैं, जो उनकी डेटिंग की खबरों को हवा दे रही है। बता दें, किम शर्मा का नाम एक समय पर क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ा था। दोनों साथ में कई बार क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते थे। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया और युवराज ने हेजल कीच से शादी कर ली। वहीं किम शर्मा ने अली पुंजानी से शादी की थी, जिनसे उनका साल 2016 में तलाक हो गया था।
RECENT NEWS
फ्लिपकार्ट दिवाली सेल 2026: बिग शॉपिंग उत्सव सेल, जानें संभावित तारीख, ऑफर्स और शेड्यूल
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर । flipkart diwali sale 2026 big : फ्लिपकार्ट (Flipkart) की दिवाली सेल 2026 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी...
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष ने शाखा- डेहरी, रोहतास में बढ़ाया संगठन का दायरा;...
रोहतास 16 अक्टूबर । maa kamakhya dharmada trust : माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट ने बिहार के रोहतास जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सेवा...
बंगाल बेलूर मठ में महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत, 125 साल पुरानी...
कोलकाता, 16 अक्टूबर । bengal belur : महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले स्थित बेलूर मठ में दुर्गा पूजा...
‘राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता’, ‘प्रहार’...
मुंबई, 16 अक्टूबर । rajkumar rao : 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को लेकर दर्शकों...
परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा...
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर । parisiman vidheyak : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर...















