राष्ट्रपति पद की महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ प्रवास पर

 रायपुर/ नीरज

राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है.  भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं. आज छत्तीसगढ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंची. एयरपोर्ट से बाहर आते ही भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर पंथी नृत्य, राउत नाचा, आदिवासी धुमाल की गूंज के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, मंत्री रेणुका सिंह दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी और भाजपा के संगठन मंत्री और कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किये.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समर्थन प्राप्त करने के लिए आई हैं। सर्व प्रथम द्रोपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची। तत्पश्चात वे छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से बेबिलोन इंटरनेशनल होटल मे मुलाकात करेंगीं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here