राज्य के विभिन्न जिलों में एवं स्थानों में किया गया ध्वजा रोहन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग में अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण :                             छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग कार्यालय में 75 वॉं स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आयोग के सचिव जी. एस सिकरवार, सूरज दुबे व अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी में महापुरूषों के योगदान के संदर्भ में संक्षिप्त उद्बोधन भी दिया।

जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण :                                                              स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क डॉ.एस. भारतीदासन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय श्री जे. एल. दरियो एवं श्री उमेश मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस : मंत्रालय में ध्वजारोहण :                                                                              स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के अवसर पर मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी के साथ उपस्थित थे।

रायपुर : इन्द्रावती भवन में किया गया ध्वजारोहण :                                                                  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.सी.आर.प्रसन्ना ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

जगदलपुर : सुश्री ऋचा चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण :                              स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवासदन’’ परिसर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋचा चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम जीआर मरकाम सहित कलेक्टोरेट और संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

सुकमा : कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण:                                  कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने जिला कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। विभाग प्रमुखों तथा अनुभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय प्रांगण में ध्वाजारोहण किया गया।जिले की विभिन्न शासकीय कार्यालयों, अर्द्धशासकीय, स्वशासी संस्थानों के साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में भी ध्वाजारोहण किया गया।

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी:        स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7:30 बजे कलेक्टर से जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों ने सामुहिक राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री सचिन भूतड़ा, श्री  के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री राम कृपाल सहित कलेक्टर कार्यालय और विभागीय कार्यालयों  के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बेमेतरा : संयुक्त जिला कार्यालय मे कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण :                                                     15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट मे आज सवेरे 7.30 बजे कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने ध्वजारोहण किया। उन्होने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारीध्कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की सभी अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करें। इस अवसर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार कुजूर  सहित कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में महानिदेशक डॉ.बी.के.राय ने किया ध्वजारोहण :                  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर सोसायटी के प्रांगण में संस्था के महानिदेशक डॉ.बी.के.राय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. शिरीष कुमार सिंह एवं अमित कुमार मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी डॉं. छन्दा बैनर्जी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here